'पंजाब कोई विदेश में है?', हिमाचल ने एंट्री टैक्स बढ़ाया तो मान सरकार ने किया बॉर्डर बंद

रोपड़ के आम आदमी पार्टी विधायक दिनेश चड्ढा ने कहा है कि सोशल मीडिया पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु का यह बयान भ्रामक है कि एंट्री टैक्स में हुई वृद्धि को वापस ले लिया है. पुलकित कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रदर्शन की वजह से बोर्डर पर जाम लग गया
NDTV

हिमाचल प्रदेश सरकार के एंट्री टैक्स को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. टैक्स बढ़ाए जाने के विरोध में पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर इलाकों में बड़ा प्रदर्शन हुआ है. बीबीएन के साथ लगते बॉर्डर जैसे बद्दी,बरोटीवाला, ढेरोवाल ,बघेरी और भरतगढ़ में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार, 1 अप्रैल को चक्का जाम कर दिया.  नालागढ़ रोपड़ रोड ढेरोंवाल में भी चक्का जाम किया गया. इस फैसले के खिलाफ पंजाब के जत्थेदारों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के साथ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार भी एकजुट होकर विरोध कर रहे हैं. 

चक्का जाम होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पंजाब से सवारियां लेकर आने वाली बसे घनौली में ही सवारियो को उतार रही है. उसके बाद सवारियां पैदल ही बॉर्डर क्रॉस कर रही हैं. औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बीबीएन चक्का जाम से सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहा है.

प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हिमाचल सरकार द्वारा अचानक एंट्री टैक्स बढ़ाने से व्यापार, धार्मिक यात्राओं और आम लोगों की आवाजाही पर सीधा असर पड़ रहा है. इसी को लेकर नाराज लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार नारेबाजी की और हिमाचल सरकार के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया.

प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि हिमाचल सरकार एंट्री टैक्स को पूर्ण रूप से बंद करे. उन्होंने चेतावनी दी है कि हिमाचल सरकार जब तक एंट्री टैक्स को पूर्ण रूप से बंद नहीं करेगी तब तक बॉर्डर खोला नहीं जाएगा.

Advertisement

आम आदमी पार्टी भी प्रदर्शन कर रही है
Photo Credit: NDTV

आम आदमी पार्टी विधायक भी उतरे सड़क पर

वहीं पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा भी अपने समर्थकों सहित प्रदर्शन में शामिल हुए. विधायक दिनेश चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार ने जो एंट्री टैक्स बढ़ाया है उसके ख़िलाफ़ पूरे पंजाब में रोष है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर सुखविंदर सिंह सुक्खु का यह बयान भ्रामक है कि एंट्री टैक्स में हुई वृद्धि को वापस ले लिया है. 

उन्होंने कहा,"पंजाब कोई विदेश में नहीं है जिसको हिमाचल में आने के लिए टैक्स देना पड़े. हिमाचल सरकार अगर एंट्री टैक्स बंद नहीं करती तो पंजाब सरकार भी हिमाचल से आने वाली गाड़ियों पर टैक्स लगाएगी."

Advertisement

दिनेश चड्ढा ने साफ़ तौर पर हिमाचल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब एंट्री टैक्स पूर्ण रूप से बंद नहीं किया जाएगा तब तक बॉर्डर पर चक्का जाम करके बॉर्डर को बंद किया जाएगा. वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर एंट्री टैक्स का फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-: शिमला की 'सील' सड़कों पर एंट्री के बदलेंगे नियम, परमिट से लेकर जुर्माने तक सब कुछ होगा महंगा

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: क्या Trump अब NATO को अकेला छोड़ देंगे? ईरान के खिलाफ नया मोर्चा खुला? | Kachehri
Topics mentioned in this article