ईरान-इजरायल युद्ध के बीच सऊदी अरब से भारत पहुंचा जहाज शेलॉन्ग, देखिए वीडियो

भारत का एक जहाज शेलॉन्ग आज तड़के मुंबई पहुंचा है. ये जहाज कुछ दिनों से सऊदी अरब में फंसा हुआ था. ईरान-इजरायल युद्ध के कारण खाड़ी इलाके में काफी तनाव है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मुंबई पहुंचा भारतीय जहाज शेलॉन्ग
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सऊदी अरब से मुंबई पहुंचा भारतीय जहाज शेलॉन्ग, कई दिन से अटका था
  • ईरान-इजरायल युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों का गुजरना मुश्किल
  • ईरान ने कई तेल वाले जहाजों पर किया है हमला, कुछ भारतीय भी मारे गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई:

ईरान और इजरायल यु्द्ध का असर पूरी दुनिया के बाजार पर पड़ रहा है. इस बीच, भारत का एक जहाज 'शेलॉन्ग' स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होते हुए आज तड़के मुंबई पहुंचा है. गौरतलब है कि होर्मुज से ईरान ने चीन के अलावा किसी अन्य देश के जहाजों को गुजरने की इजाजत नहीं दी है. शेलॉन्ग जहाज बड़ी जद्दोजहद के बाद भारत पहुंचा है. 

जहाज शेलॉन्ग में 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन क्रूड ऑयल है. गौरतलब है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए ही दुनिया को आधे से ज्यादा कच्चे तेल की सप्लाई होती है. गौरतलब है कि मुंबई में जहां ये जहाज डॉक है वहां से इसमें मौजूद तेल को माहुल रिफाइनरी भेजा जाता है. इस तेल को पाइप के जरिए रिफाइनरी में भेजा जाता है. बताया जा रहा है कि ये जहाज होर्मुज होते हुए यहां पहुंचा है. 

गौरतलब है कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल और गैस का संकट बढ़ गया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ईरान ने केवल चीनी जहाजों को गुजरने की अनुमति दी है. यही नहीं, ईरान कई देशों के तेल टैंकरों पर भी हमला किया है. जिससे मुश्किल और बढ़ी है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: Mamata Banerjee vs Election Commission, बंगाल चुनाव पर SIR का असर?
Topics mentioned in this article