IPS जगमोहन मीणा के बाद एक और आईपीएस ने छोड़ी नौकरी, सीए रामदास ने बीच ट्रेन‍िंग भेजा इस्‍तीफा

ओडिशा कैडर में भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा के बाद अब साल 2025 बैच प्रोबेशनर IPS सीए रामदास ने भी पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है. हैदराबाद में ट्रेनिंग के दौरान उठाए गए इस कदम से ओडिशा पुलिस महकमे में हलचल मच गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips ca ramdas resign odisha cadre after Jagmohan Meena Bhubaneswar DCP
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ओडिशा कैडर में आईपीएस अधिकारियों के इस्तीफे की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सरकारी सेवा में मोहभंग दिख रहा है
  • सीएम रामदास, जो 2025 बैच के युवा आईपीएस हैं, ने प्रशिक्षण के दौरान ही ओडिशा पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है
  • सीएम रामदास का चयन हाल ही में ओडिशा कैडर में हुआ था और वे अभी फील्ड पोस्टिंग शुरू भी नहीं कर पाए थे

IPS CA Ramdas Resign: ओडिशा कैडर में भारतीय पुल‍िस सेवा के अफसरों का मोहभंग हो रहा है. ओड‍िशा पुल‍िस में भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा के अचानक इस्तीफे के पांच द‍िन बाद एक और युवा आईपीएस अधिकारी ने सरकारी सेवा छोड़ने की पेशकश कर दी है. महज एक साल पहले सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले 2025 बैच के प्रोबेशनर आईपीएस  सीएम रामदास ने पद से इस्तीफा दे दिया है. TOI की खबर के अनुसार ओडिशा पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने आईपीएस  सीएम रामदास के इस्‍तीफे की की पुष्टि की है.

मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले 33 वर्षीय सीए रामदास को हाल ही में ओडिशा कैडर आवंटित किया गया था. फिलहाल वह हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी  में अपनी शुरुआती चरण की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उन्होंने अभी ओडिशा में अपनी फील्ड पोस्टिंग की शुरुआत भी नहीं की थी.

मीड‍िया की खबरों के अनुसार ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाईबी खुरानिया ने बताया क‍ि हमें उनका इस्तीफा मिल चुका है. क्योंकि वह अभी ट्रेनी हैं, इसलिए उन्होंने ओडिशा में कोई फील्ड ट्रेनिंग पूरी नहीं की है. उनके इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल हमें नहीं है."

गौरतलब है कि हाल ही में 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी और भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है. जगमोहन मीणा राजस्‍थान के अजमेर के रहने वाले हैं.  

इस्‍तीफे के बाद क्‍या बोले जगमोहन मीणा

छह जुलाई को इस्‍तीफे के बाद NDTV से बातचीत में जगमोहन मीणा ने कहा कि यह फैसला उन्होंने जल्दबाजी या भावनाओं में नहीं लिया, बल्कि परिवार और करीबी मित्रों से विस्तृत चर्चा के बाद लंबे समय तक विचार-विमर्श कर लिया गया निर्णय है. उन्‍होंने कहा क‍ि ओडिशा कैडर में आईपीएस में करीब 13 साल की सेवा के बाद मैंने इस्तीफा दिया है. यह पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से लिया गया फैसला है. इस मामले में मेरी निजता का सम्मान किया जाए. इस निर्णय के पीछे किसी तरह का दबाव या बाहरी कारण नहीं है. 

Advertisement


IPS जगमोहन मीणा: इस्तीफे के बाद अब क्या करेंगे? NDTV से बताया आगे का प्‍लान 

Featured Video Of The Day
800 साल पुरानी परंपरा जीवंत! उडुपी के पुत्तगे मठ में पढ़ाई जा रही है भगवद्गीता

Topics mentioned in this article
IPS
UPSC
Odisha