अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026: नारी शक्ति के लिए 5 बड़ी खुशखबरी, जो हर महिला के चेहरे पर लाएंगी मुस्कान

इस बार का महिला दिवस सौगातों की बौछार लेकर आया है. जहां पंजाब सरकार महिलाओं के खाते में 1500 रुपये तक भेजेगी, वहीं हिमाचल ने नौकरियों में 25% आरक्षण का ऐलान किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पंजाब सरकार मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता देगी
  • हिमाचल सरकार ने नौकरियों में महिलाओं के लिए 25% आरक्षण और महिला सम्मान राशि बढ़ाने की घोषणा की
  • यूपी में पिंक रोजगार महाकुंभ का आयोजन कर 5000 महिलाओं को उनके हुनर के अनुसार नौकरी मिली
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

कहते हैं जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज तरक्की के रास्ते पर दौड़ पड़ता है. इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ कोरी बधाइयों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं के लिए खुशियों का एक बड़ा पिटारा लेकर आया है. देश के अलग-अलग राज्यों की सरकार ने महिलाओं के लिए कई बड़े तोहफे दिए. इसमें 'पॉकेट मनी' के सुकून से लेकर, हाथ में पहली नौकरी के ऑफर लेटर तक शामिल हैं. आइए नजर डालते हैं उन 5 सबसे शानदार और रोचक खबरों पर, जिन्हें पढ़कर हर महिला के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

1.पंजाब की महिलाओं के लिए हर महीने 'पॉकेट मनी' का तोहफा
पंजाब सरकार ने अपने बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए एक बड़ा चुनावी वादा पूरा किया है. राज्य में 'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना' का ऐलान किया गया है, जिसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 रुपये हर महीने सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे. इस योजना का रजिस्ट्रेशन इसी साल अप्रैल से शुरू होगा और इससे राज्य की लगभग 97 फीसदी महिलाओं को फायदा मिलेगा.

2. हिमाचल में नौकरियों में महिलाओं के 25% आरक्षण देने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी नौकरियों में 25% आरक्षण देने की ऐतिहासिक घोषणा की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इसके लिए जल्द ही नया कानून लाया जाएगा. इस कदम के साथ ही पुलिस विभाग में महिला सब-इंस्पेक्टरों की विशेष भर्ती और 'महिला सम्मान राशि' को 2 लाख रुपये तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

3. यूपी में 'पिंक रोजगार महाकुंभ' के जरिए 5 हजार महिलाओं को नौकरी
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महिलाओं के रोजगार को रफ्तार देने के लिए 'पिंक रोजगार महाकुंभ-2026' का आयोजन किया गया. इस अनूठे जॉब फेयर में 50 अलग-अलग कंपनियों ने हिस्सा लिया. इसका सीधा लक्ष्य करीब 5,000 महिलाओं को उनके हुनर के मुताबिक नौकरियां देकर आत्मनिर्भर बनाना है. इस दौरान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवतियों का हौसला बढ़ाया.

4. आंगनबाड़ी के लिए खजाना खुला, सीधे खाते में पहुंचे पैसे
महिला दिवस पर दिन-रात मेहनत करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी बड़ी राहत मिली है। यूपी सरकार ने उनके बीमा प्रीमियम और नई साड़ी-वर्दी के लिए 3,849 लाख रुपये की बड़ी धनराशि सीधे उनके बैंक खातों (DBT) में ट्रांसफर की है, ताकि बीच में बिना किसी रुकावट के पूरा पैसा उनके हाथ में पहुंचे.

5. नौकरी ढूंढना हुआ डिजिटल और आसान, लॉन्च हुआ 'संगम पोर्टल' ऐप
यूपी में अब महिलाओं और युवतियों को नौकरी के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा. रोजगार की तलाश को आसान बनाने के लिए 'संगम पोर्टल' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. यह ऐप युवाओं और कंपनियों के बीच एक डिजिटल पुल का काम करेगा, जिससे महिलाएं अपनी योग्यता के अनुसार आसानी से नौकरी ढूंढ सकेंगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: महिला दिवस पर महाराष्ट्र का गौरव, 9111 महिलाओं ने एक साथ बजाई लेझीम, बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
कौन होते हैं Advocate-on-Record? AOR हर्षिता चौबे से समझिए SC की सबसे कठिन परीक्षा की कहानी
Topics mentioned in this article