जमीन पर खाना खाते यात्रियों का VIDEO वायरल होने पर IndiGo के खिलाफ एक्शन, लगा ₹1.2 करोड़ का जुर्माना

नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के आदेश के अनुसार, इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये जबकि एमआईएएल पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
नई दिल्ली:

विमानन सुरक्षा नियामक बीसीएएस ने बुधवार को हवाई पट्टी के पास यात्रियों के खाना खाने की घटना पर इंडिगो और मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) पर कुल 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है.  नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के आदेश के अनुसार, इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये जबकि एमआईएएल पर 60 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. रविवार को गोवा से दिल्ली जा रहे विमान को मुंबई में उतारते ही कई यात्री इंडिगो के विमान से बाहर निकल आए और हवाई पट्टी पर बैठ गए और कुछ को वहां खाना खाते हुए भी देखा गया.

नियामक ने इंडिगो और एमआईएएल को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा था कि वे स्थिति का अनुमान लगाने और एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध कराने में सक्रिय नहीं थे. इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी एमआईएएल 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो 

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस और मुंबई एयरपोर्ट के खिलाफ नोटिस जारी किया था. दरअसल, ये नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद भेजा गया है. इस वीडियो में कई यात्री अपनी फ्लाइट के लेट होने के कारण रन-वे पर बैठ कर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस क्षेत्र की गंभीर चिंताओं को दूर करने के लिए सोमवार को मंत्रालय के अधिकारियों के साथ देर रात बैठक बुलाई थी.

MoCA ने मंगलवार तक मांगा था जवाब

इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने मंगलवार शाम तक इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट से इस पर जवाब भी मांगा था. बता दें कि सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुई तस्वीरों और वीडियो में यात्री मुंबई में एयरक्राफ्ट के नजदीक रन-वे पर बैठकर अपना खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर घना कोहरा था और इस वजह से कई फ्लाइट्स लेट हो गई थीं.

Advertisement

विमान सेवा में देरी से परेशान हैं यात्री

बता दें कि पिछले दो दिनों में दिल्ली के IGI Airport पर पूरी तरह से यात्रियों में गुस्से का माहौल देखा गया, क्योंकि फंसे हुए यात्रियों को लंबे वक्त तक फ्लाइट में देरी का सामना करना पड़ा. ऐसे में निराश यात्रियों ने अपना असंतोष जाहिर किया और टर्मिनल पर नारे भी लगाए.  इसके जवाब में एयरपोर्ट कर्मियों और ग्राउंड स्टाफ ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और फ्लाइट्स में हुई देरी के कारण प्रभावित हो रहे यात्रियों की मदद की.

ये भी पढ़ें-:

Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping
Topics mentioned in this article