भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए खोली बेकरी शॉप, सशक्त बनाना है लक्ष्य

किबिथू बेकरी कर्मचारी अंजू दोरजी और एक महिला ने स्वतंत्र होने पर संतोष व्यक्त किया और गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में सहायता करने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की. 

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
भारतीय सेना का उद्देश्य गांव में महिलाओं को सशक्त बनाना है. 
किबिथू:

अरुणाचल प्रदेश के किबिथू में भारतीय सेना महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही ताकि वो आत्मनिर्भर बनकर पुरुषों से कंधे से कंधे मिलाकर चल सकें. किबिथू उत्तर-पूर्वी अरुणाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है, जहां अधिकतर महिलाएं घर के कामों में जुटी हुई हैं. वहीं, घर के खर्च का पूरा जिम्मा घर के पुरुषों के हाथ में है. 

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सेना किबिथू हैमलेट में महिलाओं को बेकिंग में व्यावसायिक प्रशिक्षण देने के लिए अपनी पहल जारी रखे हुए है. इस संबंध में बात करते हुए किबिथु गांव की एक महिला शांति राय ने इस पहल के लिए भारतीय सेना की सराहना की और अधिक महिलाओं से आगे आने की अपील की. 

उन्होंने कहा कि 'आशिम फाउंडेशन' की मदद से महिलाओं को बेकरी में प्रशिक्षित किया जा रहा है. हम पहले घर में रहकर खाना बनाते थे, लेकिन हमें बेकरी में काम करने का मौका दिया गया. हम सीखेंगे कि केक कैसे बनाना है और गांव की अन्य महिलाओं को भी सिखाएंगे ताकि वे भी आगे आ सकें और नौकरी पा सकें."

किबिथू बेकरी कर्मचारी अंजू दोरजी और एक महिला ने स्वतंत्र होने पर संतोष व्यक्त किया और गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर होने में सहायता करने के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की. 

दोरजी ने कहा, " हम बहुत खुश हैं और हमें आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय सेना की सोची समझी पहल की सराहना करते हैं. किबिथु गांव की महिलाओं ने कभी नहीं सोचा था कि वे एक बेकरी चलाएंगी." इधर, मेजर अमित कुमार ने कहा कि भारतीय सेना का उद्देश्य गांव में महिलाओं को सशक्त बनाना है. 

यह भी पढ़ें -
-- उत्तर प्रदेश : पुलिस निरीक्षक ने शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, निलंबित
-- राजधानी दिल्ली में कार सवार 3 लोगों पर फायरिंग, 1 की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
VIDEO: नोएडा के ट्विन टावर को गिराने की तैयारियां पूरी, 28 अगस्‍त को गिराए जाएंगे टावर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump Tariff War: Donald Trump और Elon Musk के खिलाफ पुरे America में भारी प्रदर्शन | Black Monday
Topics mentioned in this article