असम की पहाड़ियों में क्रैश हुआ वायुसेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान, दोनों पायलटों की मौत

कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बोकाजान उपमंडल के चोकीहोला इलाके के कुछ स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि एक विमान वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. कुछ स्थानीय घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कथित विमान दुर्घटना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त. (फाइल फोटो)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया
  • जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया और दुर्घटना की सूचना मिली
  • स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और दुर्घटना स्थल के पास आग का गोला उठते हुए देखा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुवाहाटी:

असम में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सुखोई-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. उसने जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी जिसके बाद वह लापता हो गया. फिर उसके दुर्घटनाग्रसत होने की जानकारी सामने आई. दोनों पायलट की इस हादसे में मौत हो गई है.  कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और आग का गोला भी उठते हुए देखा. हादसे का शिकार हुए फाइटर जेट सुखोई-30 से जुड़ी हर एक बात डिटेल मे ंजानें.

ये भी पढ़ें-मिडिल ईस्ट में जंग: ईरान के साथ अमेरिका का टकराव कब तक चलेगा? रक्षा विशेषज्ञ ने बताया आगे क्या होगा

  1. वायुसेना के एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान का गुरुवार शाम को जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से गुजरते समय रडार से संपर्क टूट गया और वह असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  बता दें कि यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. 
  2. सुखोई-30 विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति उनके साहस और सेवा को हम सदा गौरव और कृतज्ञता के साथ याद रखेंगे. शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. इस दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ मजबूती से खड़ा है.
  3. सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट स्थित रोवरिया एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी थी और शाम 7:42 बजे के बाद रडार से उसका संपर्क टूट गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को कार्बी आंगलोंग जिले के चोकीहोला के नीलिप ब्लॉक के पास एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
  4. स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग 7 बजे इलाके की एक ऊंची पहाड़ी से एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. धमाके के तुरंत बाद, आसपास के गांववालों को शक हुआ कि जरूर कोई लड़ाकू विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. 
  5. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत तेज थी, जिसकी आवाज आसपास की पहाड़ियों में तेज से गूंज उठी, जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई. कुछ लोगों ने धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों की तरफ से आग का गोला उठते हुए भी देखा. 
  6. कहा जा रहा है किविमान दुर्घटना रिहायशी बस्तियों से काफी दूर हुआ, जिसी वजह से स्थानीय लोगों के लिए वहां तुरंत पहुंचना मुश्किल था. रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि रूसी मूल के इस लड़ाकू विमान का पता लगाने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है. 
  7. कार्बी आंगलोंग जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बोकाजान उपमंडल के चोकीहोला इलाके के कुछ स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि एक विमान वन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. कुछ स्थानीय घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कथित विमान दुर्घटना की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. हम इसकी पुष्टि के लिए एक टीम भेज रहे हैं. 
  8. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है, लेकिन वह अब तक वहां नहीं पहुंची है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह क्षेत्र पहाड़ी और वनों से घिरा हुआ है. विस्तृत जानकारी वायुसेना जारी करेगी.
  9. अधिकारियों ने यह भी बताया कि जोरहाट में स्थित वायु सेना अस्पताल से पांच एम्बुलेंस कार्बी आंगलोंग के लिए रवाना हो चुकी हैं.
  10. सुखोई 30 एमकेआई दो सीट वाला लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है, जिसे रूसी विमान निर्माता सुखोई ने विकसित किया था. अब भारत में लाइसेंस के तहत एचएएल इसका निर्माण करता है. वायु सेना के पास ऐसे 260 से अधिक विमान हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bihar New CM | CM बनते ही एक्शन में सम्राट!| Bihar News | Bharat Ki Baat Batata Hoon