असम के कार्बी आंगलोंग जिले में सुखोई-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया और दुर्घटना की सूचना मिली स्थानीय लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी और दुर्घटना स्थल के पास आग का गोला उठते हुए देखा