- नितिन नबीन ने कहा कि भारत के युवा विदेश या दिल्ली के लोगों द्वारा नियंत्रित नहीं होंगे.
- उन्होंने बताया कि युवा गांव, किसानों, कोचिंग संस्थानों और कॉलेजों में रहकर अपनी सोच विकसित करते हैं.
- नितिन नबीन ने कहा कि युवाओं को नकारात्मकता की ओर ले जाने के लिए डिजिटल माध्यमों का गलत उपयोग नहीं होना चाहिए.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि भारत के युवाओं को न तो विदेश में बैठे लोग नियंत्रित कर सकते हैं और न ही दिल्ली में बैठे कुछ लोग उनकी दिशा तय कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश के युवा गांव के चौराहों, किसानों के बीच, कोचिंग संस्थानों और कॉलेज परिसरों में रहकर अपनी सोच विकसित करते हैं, इसलिए वे किसी के हाथों की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ेंगे.
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें आज यह स्पष्ट संदेश मिला है कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग देश के युवाओं को किसी भी प्रकार की नकारात्मकता की ओर ले जाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए.
युवा पूरी मेहनत के साथ काम करना चाहता है : नितिन नबीन
नितिन नबीन ने कहा कि आज का भारतीय युवा देश के निर्माण और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी मेहनत के साथ काम करना चाहता है, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें ‘एंटी-एस्टैबलिशमेंट' का लेबल देने की कोशिश की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के युवाओं को इनोवेशन के लिए पहचाना जाना चाहिए. उनके अनुसार देश का युवा अनुशासन के साथ सकारात्मक सोच अपनाते हुए देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
'भारत का युवा सकारात्मक राजनीति करेगा'
साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग युवाओं को नकारात्मक राजनीति की ओर ले जाना चाहते हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि भारत का युवा सकारात्मक राजनीति करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र के तहत विरोध जरूर होगा. लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा.
वहीं, 'कॉकरोज जनता पार्टी' के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लॉ-ऑर्डर की अगर कोई स्थिति बनेगी तो पुलिस अपना काम करेगी. लेकिन मैं फिर से कहूंगा कि देश में मुद्दे उठाने और गतिविधियां करने का सभी को अधिकार है.
दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन
बता दें कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को इस ऑनलाइन संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए. प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं. इनमें से कई लोग कॉकरोच (तिलचट्टे) के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे. स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे
ये भी पढ़ें : 'कॉकरोच जनता पार्टी ने कानून-व्यवस्था बिगाड़ा तो पुलिस एक्शन लेगी', NDTV से खास बातचीत में बोले किरेन रिजिजू