Ind vs NZ : भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और फ्लाइट्स, अहमदाबाद पहुंचना होगा आसान

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से अहमदाबाद के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाने का ऐलान किया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस अहमदाबाद जा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा.
  • बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अहमदाबाद के लिए विशेष सुपरफास्ट ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
  • आकाशा और एयर इंडिया ने फाइनल मैच के लिए मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से अहमदाबाद के बीच अतिरिक्त उड़ानें शुरू की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

India Vs New Zealand Final : भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद में आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर हैं. भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया लगातार दूसरी बार और टी 20 विश्व कप के इतिहास में तीसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी. यही वजह है कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए लाखों की तादाद में फैंस पहुंचाना चाह रहे हैं, जिसको लेकर ट्रेन और फ्लाइट की डिमांड बढ़ गई है.

भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों की दीवानगी को देखते हुए अब अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ान और ट्रेन चलाए जाने की योजना है. भारतीय रेलवे के अलावा विभिन्न एयरलाइंस कंपनी ने अहमदाबाद के लिए विशेष सेवा देने की घोषणा की है. उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से साबरमती के लिए आज 1सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है, जबकि पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए 2 जोड़ी सुपरफस्ट स्पेशल ट्रेनका ऐलान किया है. यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों की बढ़ती डिमांड के मद्देनजर चलाने की घोषणा की गई है.

रेलवे चला रहा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन 

उत्तर रेलवे द्वारा जारी अधिकारिका नोटिफिकेशन के अनुसार, ट्रेन नंबर 04062 (नई दिल्ली – साबरमती) नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होगी. ये ट्रेन दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी जंक्शन, जयपुर जंक्शन, अजमेर जंक्शन, पालनपुर जंक्शन होते हुए साबरमती पर दोपहर 02:30 बजे पहुंचेगी.

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09027/09028 – मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद AC सुपरफास्ट तेजस स्पेशल शनिवार 7 मार्च को रात 23:45 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और अगले दिन सुबह 08:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.  ट्रेन नंबर 09028 सोमवार 9 मार्च को वापसी में सुबह 03:00 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और 11:15 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

दूसरी ट्रेन नंबर 09021/09022 – मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद AC सुपरफास्ट स्पेशल रविवार 8 मार्च को सुबह 06:20 बजे मुंबई सेंट्रल से चलेगी और 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09022 9 मार्च को 15:10 बजे अहमदाबाद से चलेगी और 21:45 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी.

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए स्पेशल सुपरफस्ट एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है.

Advertisement


अकाशा और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी चलाएगी एक्स्ट्रा फ्लाइट 

आकाशा एयरलाइंस ने भी फाइनल मुकाबले को लेकर 8 और 9 मार्च को चार विशेष अतिरिक्त उड़ान संचालित करने का ऐलान किया है. 


अकाशा एयर ने आईसीसी T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल मैच को देखते हुए मुंबई–अहमदाबाद के बीच विशेष उड़ानें शुरू की हैं.

Advertisement

8 मार्च 

1- मुंबई- अहमदाबाद (QP 6581) 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और 12:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी 


2- अहमदाबाद- मुंबई (QP 6582) 13:30 बजे प्रस्थान करेगी और 14:55 बजे मुंबई पहुंच जाएगी.

9 मार्च 

1- मुंबई- अहमदाबाद (QP 6501) 02:05 बजे प्रस्थान करेगी और 03:25 बजे पहुंचेगी.

2- अहमदाबाद-मुंबई (QP 6502) 04:00 बजे प्रस्थान करेगी 05:30 बजे पहुंचेगी.

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से अहमदाबाद के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाने का ऐलान किया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा है कि फाइनल मुकाबला देखने के लिए देशभर से बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस अहमदाबाद जा रहे हैं, इसलिए एयरलाइंस ने यह कदम उठाया है. हम बुकिंग ट्रेन पर लगातार नजर रख रहे हैं और जरूरत पड़ने पर आगे और फ्लाइट की बढ़ाई जा सकती है.

फ्लाइट में मिलेगी स्कोर की जानकारी 

अकाशा एयरलाइन्स ने कहा है कि स्काईस्कोर सुविधा से यात्री फ्लाइट के दौरान भी लाइव मैच स्कोर देख सकेंगे. इसके अलावा स्काईलाइट्स के जरिए विमान के अंदर तिरंगे के रंगों वाली लाइटिंग होगी, जिससे मैच के माहौल जैसा अनुभव मिलेगा.

Advertisement

अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स के दाम बढ़े 

कनॉट प्लेस स्थिति एक ट्रैवेल एजेंट ने बताया कि इंडिया-न्यूजीलैंड फाइनल मुकाबले को लेकर अहमदाबाद जाने वाली यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ गई. यही वजह है कि फ्लाइट्स की डिमांड काफी हो ज्यादा हो रही है, जिसका असर किराए पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट का किराया करीब 20 से 25% बढ़ गया है, यही वजह है कि लोग अब ट्रेन से अहमदाबाद जाने की तैयारी में है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरानी राष्ट्रपति Pezeshkian से Putin ने फोन पर की बात, क्या बोले? | Trump | Missile