Ind vs NZ Final: स्टेडियम के पास नो-एंट्री, कई रूट बदले, अहमदाबाद में Ind vs NZ महामुकाबले के लिए हजारों जवानों की तैनाती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में विधि-व्यव्सथा बनाए रखने के लिए 7 DCP, 10 SP सहित हजारों पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि 25 पुलिस इंस्पेक्टर, 78 सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ 2000 पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद में विशेष तैयारी की गई है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच कल खेला जाएगा.
  • पुलिस ने स्टेडियम के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था के लिए सात डीसीपी और दो हजार से अधिक जवान तैनात किए हैं.
  • भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए कई जगहों पर डायवर्जन लगाए गए हैं, VVIP वाहनों को छोड़कर प्रवेश बंद है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अहमदाबाद:

ICC T20 WC Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद में टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस महामुकाबले को देखने के लिए देश-दुनिया से क्रिकेट फैंस की भीड़ अहमदाबाद में जुट रही है. अभी से नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आस-पास लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो चुकी है. ऐसे में ट्रैफिक डायवर्जन के साथ-साथ व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है. अहमदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्पेशल कंट्रोल रूम बनाकर व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है. सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर नजर है. 

स्टेडियम के पास हजारों जवानों की तैनाती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में विधि-व्यव्सथा बनाए रखने के लिए 7 DCP, 10 SP सहित हजारों पुलिस जवानों की तैनाती की गई है. अहमदाबाद पुलिस ने बताया कि 25 पुलिस इंस्पेक्टर, 78 सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ 2000 पुलिस जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है. इस सब जवानों की तैनाती स्टेडियम के आस-पास की गई है.

भीड़ को मैनेज करना सबसे बड़ी चुनौती

मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के बाहर और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर भीड़ को मैनेज करना बड़ी चुनौती है. फिर मैच के दौरान स्टेडियम और मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से निकलने वाली भीड़ को मैनेज करना भी टफ काम है. ऐसे में गुजरात पुलिस के कई सीनियर अधिकारियों को अहमदाबाद स्टेडियम की ड्यूटी पर लगाया गया है. 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम तक जाने के रास्ते में कई जगहों पर डायर्वजन लगाया गया है. वीवीआई और मंजूरी वाले वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है. स्टेडियम के आस-पास नो-एंट्री है. 

फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले अहमदाबाद स्टेडियम के बाहर की यह तस्वीर आज शाम की है.

मोटेरा मेट्रो स्टेशन स्टेडियम के सबसे पास 

स्टेडियम आने वाले दर्शकों के लिए अहमदाबाद मेट्रो स्टेशन (मोटेरा स्टेशन) स्टेडियम के गेट नंबर 1 और 2 के बिल्कुल पास है. मैच के दिन मेट्रो सेवा लगातार उपलब्ध रहेगी.

भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारी पुलिस बंदोबस्त की गई है. 121 से अधिक अधिकारी (जिनमें 1 JCP, 8 DC, 15 ACP, 30 PI और 91 PSI शामिल हैं) तैनात किए गए हैं.

स्टेडियम के अंदर 2200 से अधिक अधिकारी तैनात

स्टेडियम के अंदर सुरक्षा के लिए 2,200 से अधिक पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे. 6 BDDS टीमें बम जांच और सुरक्षा निगरानी का काम संभाल रही हैं. यातायात प्रबंधन के लिए लगभग 1,500 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कुल मिलाकर, फाइनल मैच के लिए लगभग 4,500 पुलिसकर्मियों की भारी तैनाती की गई है.

Advertisement

मुंबई से चल रही स्पेशल ट्रेन

इस महामुकाबले के लिए मुंबई से अहमदाबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है. मुंबई सेंट्रल से बांद्रा टर्मिनस होते हुए यह ट्रेन अहमदाबाद तक जाएगी. क्रिकेट फैंस इस ट्रेन का इस्तेमाल कर अहमदाबाद जा सकते हैं और टी-20 विश्व कप का आनंद ले सकते हैं. विनीत अभिषेक ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद के लिए ट्रेन आज रात 11:34 बजे चलेगी. यह सुपरफास्ट ट्रेन है. वापसी में यह ट्रेन रविवार-सोमवार की रात 3 बजे चलेगी. रविवार को मुंबई से सुबह 6:20 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी और 12:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.

भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. वहीं, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की है.

भारत की फाइनल में जीत के लिए देशभर में दुआओं का दौर शुरू हो चुका है और क्रिकेट फैंस का मानना है कि भारत की टीम न्यूजीलैंड के मुकाबले काफी बेहतर है. हालांकि, टी-20 क्रिकेट में एक ही खिलाड़ी सारे मैच का रुख बदल सकता है. क्रिकेट फैंस का मानना है कि फाइनल मुकाबले में जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, उसके सिर ट्रॉफी का ताज सजेगा.

यह भी पढ़ें - नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए क्यों होती है दिक्कत? फाइनल से पहले जानें भारत का रिकॉर्ड

Advertisement
Featured Video Of The Day
M3M Foundation कैसे सरकार के साथ मिलकर तावड़ू में Development कर रहा है? | Haryana