रील बनाने का क्रेज युवाओं में इस कदर फैला है कि वह अपराध करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला बिहार के वैशाली जिले से है, जहां सहदेई में चौकीदार के बेटे की रील बनाने की लत ने चौकीदार पिता उनके बेटे के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. वह पिता की पुलिस वर्दी पहन कर कभी पिता की जगह ड्यूटी करता था, तो कभी गस्ती के दौरान रंगबाजी की रील बनाता था. जब इस मामले में सवाल उठाया गया तो अब उस पर FIR दर्ज किया गया है.
भोजपुरी गाने पर बनाया रील
सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह कानून-व्यवस्था नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल एक रील वीडियो है. वीडियो में थाना के चौकीदार विपिन पासवान का बेटा रौशन कुमार खाकी वर्दी में भोजपुरी गानों पर रील बनाते दिखा जो वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि रौशन कुमार कई बार अपने पिता की जगह ड्यूटी भी करता है. यह वीडियो स्थानीय लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं.
रीलबाजी पर हाल ही में हुई है कार्रवाई
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार पुलिस मुख्यालय ने रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त रुख अपनाया था. मुख्यालय ने करीब 50 कर्मियों की सूची जारी कर संबंधित जिलों के एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया था. इसके बावजूद ऐसे मामले सामने आना कई सवाल खड़े करता है.
लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी खाकी की गरिमा बनाए रखना है. जब वर्दी का उपयोग सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए किया जाता है, तो कानून के रखवालों की छवि प्रभावित होती है.
बहरहाल इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए वैशाली SP विक्रम सिहाग ने वीडियो को प्रथम दृष्टि से सत्य पाया है और पुलिस वर्दी का दुरुपयोग कर सोशल मिडिया मे रील बनाने वाले युवक चौकीदार का बेटा रौशन कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच कर कड़ी करवाई की बात कह रहे है.
यह भी पढ़ेंः मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई














