पहाड़ भी झुलसे: कश्मीर 10°C ऊपर, हिमाचल में टूटा रिकॉर्ड, उत्तर भारत में भी गर्मी का अलर्ट

अगले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना नहीं है. दिल्ली और उत्तर पश्चिमी भारत में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IMD के अनुसार जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से आठ से दस डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज हुआ है.
  • कश्मीर डिवीजन में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से दस डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है.
  • हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से पांच से छह डिग्री सेल्सियस ऊपर रिकॉर्ड किया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

जलवायु परिवर्तन का असर देश में मौसम पर गहराता जा रहा है. बुधवार को भारत मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में औसत तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से काफी ऊपर रिकॉर्ड किया गया है.

श्रीनगर स्थित भारत मौसम विभाग ने बुधवार को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि कश्मीर डिवीजन के कई हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 9-10℃ अधिक रहा और जम्मू मंडल के कई हिस्सों में सामान्य से 4-8℃ अधिक रहा. कश्मीर मंडल में मुजफ्फरबाद (28.0℃) और जम्मू मंडल में मीरपुर (28.0℃) में सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. कश्मीर डिवीजन के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2-4℃ अधिक रहा है और जम्मू डिवीजन के कई स्थानों पर यह सामान्य से 2-3℃ अधिक रहा है.

बर्फ की परत भी सामान्य से कम : मौसम वैज्ञानिक

एनडीटीवी से बातचीत में भारत मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ चुका है. इसकी वजह से बर्फ की परत भी सामान्य से कम हो गई है. हिमाचल प्रदेश में भी कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है.

तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने वाला है
अगले कुछ दिनों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने की संभावना नहीं है. इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर पश्चिमी भारत में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी. आने वाले दिनों में दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में भी अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने वाला है.

Advertisement

डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. इसकी वजह से इस सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दो कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 26-28 फरवरी और 2-3 मार्च, 2026 के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है.

Advertisement

ये भी पढ़ें :-  आ रहा है 2026 का पहला चक्रवात 'होरासियो', क्या भारत के लिए खतरे की बात? यहां समझिए

Featured Video Of The Day
Trump का बड़ा बयान: Iran Ceasefire में Lebanon नहीं! शर्तों पर शुरू टकराव | US Iran Ceasefire | NDTV