ATM के बाहर खौफनाक लूट, हैदराबाद में व्यापारी पर फायरिंग, 6 लाख रुपये लेकर आरोपी फरार

हैदराबाद के कोटी इलाके में 26 वर्षीय केरल व्यापारी रिनशाद पर एटीएम में 6 लाख रुपये जमा करते समय दो बदमाशों ने गोली चलाई और कैश लूटकर उनकी बाइक से फरार हो गए. रिनशाद घायल हैं लेकिन हालत स्थिर है. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ATM के बाहर दिनदहाड़े लूट
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में केरल के व्यापारी रिनशाद पी.वी. पर बैंक एटीएम के बाहर लूट और गोलीबारी हुई.
  • रिनशाद 6 लाख रुपये जमा कराने के लिए SBI के एटीएम पहुंचे थे, तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया.
  • गोली लगने से रिनशाद घायल हुए, हमलावरों ने उनके 6 लाख रुपये से भरा बैग और बाइक की चाबी छीन ली.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार सुबह एक केरल के युवा व्यापारी के साथ हुई लूट और गोलीबारी की वारदात ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. कोझिकोड के रहने वाले 26 वर्षीय रिनशाद पी.वी. पर उस समय हमला किया गया जब वे कोटी इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में 6 लाख रुपये जमा करने पहुंचे थे.

रिनशाद कपड़ों के व्यापारी हैं और इस महीने हैदराबाद कपड़े खरीदने आए थे. खरीदारी पूरी न हो पाने के कारण वे रकम अपने खाते में जमा कराने पहुंचे थे.

कैसे हुई वारदात

31 जनवरी को सुबह करीब 7 बजे रिनशाद बैंक स्ट्रीट रोड स्थित SBI के मेन ब्रांच एटीएम पहुंचे. जैसे ही वे कैश बैग लेकर एटीएम के पास खड़े हुए, तभी दो अज्ञात हमलावर पीछे से आए. पुलिस के मुताबिक, एक बदमाश ने रिनशाद पर पिस्टल तानकर अचानक फायर किया, जिसमें गोली उनके दाहिने पैर में लग गई. वे मौके पर गिर पड़े.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, 'मफलर' की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या

हमलावर 6 लाख रुपये से भरा बैग और दोपहिया वाहन की चाबी लेकर पीड़ित की ही बाइक पर भाग निकले.

फरार हुए आरोपी

पुलिस के मुताबिक आरोपी चदरघाट की ओर भागे, फिर वहां से निम्बोलीअड्डा और काचीगुड़ा पहुंचे, जहां बाइक छोड़ने के बाद उन्होंने अपने कपड़े बदले और पैदल ही काचीगुड़ा एक्स रोड्स की तरफ निकल गए.

Advertisement

इलाज जारी, हालत स्थिर

घायल रिनशाद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- पूर्णिया मर्डर का लाइव वीडियो: सरेआम कारोबारी सूरज बिहारी की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV फुटेज

जांच में जुटी पुलिस

सुल्तान बाजार पुलिस स्टेशन में लूट और हत्या के प्रयास की धाराओं में FIR दर्ज की गई है. स्पेशल क्राइम टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और दूसरे पुलिस स्टेशनों से समन्वय कर रही हैं. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं किसी जानकार ने रकम की सूचना तो लीक नहीं की, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वी.सी. सज्जनार ने लोगों से अपील की है कि हमलावरों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर 100 नंबर पर संपर्क करें.

Featured Video Of The Day
Assam Elections: महिला लीडर्स की आवाज़ में Empowerment का मंत्र! | The Great Brahmaputra Dialogue
Topics mentioned in this article