चंदौसी में पति के टुकड़े किए और फिर ग्राइंडर से हाथ-पैर काटे... 10 साल की बेटी ने कहा- मेरी मां को फांसी दे दो

बच्ची ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और गौरव व अभिषेक नाम के लोग घर आया करते थे. वे बच्चों के लिए चॉकलेट और होटल से खाना लाते थे. बच्ची के अनुसार, अभिषेक अक्सर कहता था. “कुछ महीनों की बात है, फिर तुम्हारे पापा रास्ते से हट जाएंगे..

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • संभल जिले में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर शव के अंग काटे और पहचान छिपाने की कोशिश की
  • मृतक राहुल की 10 वर्षीय बेटी ने आरोप लगाया कि मां और उसके साथियों ने पिता की हत्या की.
  • पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और अन्य साथियों को हिरासत में लेकर घर से कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

'मेरी मां और जिन-जिन लोगों ने मेरे पापा के साथ यह किया है, सबको फांसी मिलनी चाहिए...' रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में एक पत्नी ने न केवल अपने पति की हत्या की, बल्कि हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए शव के साथ जो किया, उसे सुनकर रूह कांप जाए. इस घटना में सबसे दर्दनाक पहलू मृतक की मासूम बेटी का बयान है, जो अपनी ही मां के लिए मौत की सजा मांग रही है.

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ वह किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं है. आरोपी पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले पति की बेरहमी से हत्या की. पहचान छिपाने के उद्देश्य से कातिल पत्नी ने लोहे के धारदार हथियारों और इलेक्ट्रिक ग्राइंडर का इस्तेमाल कर पति के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों को काट डाला.

मामला 15 दिसंबर की सुबह उस समय सामने आया, जब पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला. सूचना पर इंस्पेक्टर अनुज तोमर और सीओ मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. जांच में युवक की पहचान रजपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा गंवा निवासी 35 वर्षीय राहुल पुत्र जसवंत के रूप में हुई. शव पर बाजू में ‘राहुल' नाम गुदा हुआ था, जिससे शिनाख्त आसान हुई.

लोहे की रॉड और बिजली का हीटर जैसे अहम सबूत बरामद

मृतक राहुल की शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. 10 साल की बेटी और 12 साल का बेटा. राहुल जूते का व्यापार करता था और 18 नवंबर से लापता था. पत्नी रूबी ने 24 नवंबर को कोतवाली चंदौसी में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी. पूछताछ में रूबी, उसके प्रेमी अभिषेक, और अन्य युवक गौरव को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घर से तख्त का पाया, स्कूटी, बैग, शौचालय का ब्रश, लोहे की रॉड और बिजली का हीटर जैसे अहम सबूत बरामद किए हैं.

Advertisement

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा मृतक की 10 साल की बेटी ने किया. बच्ची ने बताया कि माता-पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे और गौरव व अभिषेक नाम के लोग घर आया करते थे. वे बच्चों के लिए चॉकलेट और होटल से खाना लाते थे. बच्ची के अनुसार, अभिषेक अक्सर कहता था. “कुछ महीनों की बात है, फिर तुम्हारे पापा रास्ते से हट जाएंगे..

बेटी ने बताया कि घटना वाले दिन वह और उसका भाई स्कूल में थे. जब वे इन लोगों को घर आने से मना करते थे, तो मां उन्हें धमकाती थी. बच्ची ने रोते हुए कहा—“मेरी मां और जिन-जिन लोगों ने मेरे पापा के साथ यह किया है, सबको फांसी मिलनी चाहिए.”पुलिस अब शव के बाकी अंगों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा किया जा सकता है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: Strait of Hormuz खोलने के लिए War Ship नहीं भेजने से China पर भड़के Trump|Xi Jinping