हम पंजाब में जब भी आए छोटे भाई की भूमिका में रहे, लेकिन 27 में हम सरकार बनाएंगे : शाह 

गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मोगा जिले में शनिवार को रैली की. शाह ने इसी के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां तेज करने का संकेत दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Home Minister Amit Shah
मोगा:

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पंजाब के मोगा जिले में रैली की. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह की ये रैली काफी अहम मानी जा रही है. शाह ने कहा, मैं पंजाब की जनता से अपील करने आया हूं कि हम जब भी आए,छोटे भाई के रूप में आपके सामने आए.हमारी सरकार कभी बननी ही नहीं थी, लेकिन आज मैं कहकर जाता हूं कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है. शाह ने एक तरह से पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम भी लगा दिया.

अमित शाह ने कहा, मैं आज पूरी पंजाब की जनता से, माताओं-बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगने आया हूं. आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हमारी ताकत बढ़ाइए... अगर पंजाब को कोई नशे से मुक्त कर सकता है तो केवल और केवल श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा कर सकती है.हमने कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया, आज नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है. पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए और युवाओं को रोजगार के लिए यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहिए.

गृह मंत्री ने कहा, राहुल गांधी किस मुंह से बात कर रहे हैं. सबसे ज्यादा एमएसपी पर खरीद करने का काम मोदी सरकार ने किया. पूरे पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा रबी औऱ खरीफ के गेहूं और धान दोनों... सबसे ज्यादा अगर किसी ने खरीदा है तो मोदी जी की भाजपा सरकार ने खरीदा है. इसके साथ साथ दो ही दिन अंदर ही ऑनलाइन पेमेंट किसानों के पैसे उनके पास पहुंच जाते हैं। भ्रष्टाचार हमने बंद कर दिया. राहुल बाबा सुन लो, जब आपकी सरकार थी तो किसानों को बजट सिर्फ 22 हजार करोड़ देते थे. मोदी जी ने किसानों का बजट 22 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार करोड़ कर दिया.

Advertisement

शाह ने वादा किया कि सत्ता में आए तो हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाएंगे.गृह मंत्री ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला. शाह ने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी पंजाब को नशे से मुक्त राज्य बनाएगी. बीजेपी की डबल इंजन सरकार में ही ये संभव है. शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 19 फीसदी वोट मिला था, जब भी पार्टी को इतना जनसमर्थन मिलता है तो वो सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ती है.शाह ने वादा किया कि पंजाब में सत्ता में तो नशीले पदार्थों के कारोबार को पूरी जड़ से उखाड़ फेंकेंगे.  

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: USS 'अब्राहम लिंकन' पर ईरान का हमला! | Mic On Hai | Top News