Himachal: पढ़ाई कर रहे बच्चों से मिलने शिमला आया था परिवार, खाई में गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत

Himachal News: शिमला के समर हिल में सोमवार रात एक भयानक सड़क हादसा घटित हुआ. चंडीगढ़ के मलोया के रहने वाले दो टूरिस्ट की कार खाई में गिरने से मौत हो गई. वे अपने बच्चों से मिलने शिमला आए थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
खाई में गिरी कार
PTI

Shimla car Accident News: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला घूमने आना चंडीगढ़ के एक परिवार के लिए सोमवार की रात जिंदगी भर का गम देकर चली गई. घटना इलाके के समर हिल की है. जहां एक एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दोनों मृतक चंडीगढ़ के रहने वाले थे और शिमला में पढ़ रहे अपने बच्चों से मिलने आए थे. 

एमआई रूम क्षेत्र के पास हुआ हादसा

 मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव सिंह के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा सोमवार देर रात समर हिल के एमआई रूम क्षेत्र के पास गहरी खाई के नजदीक घटित हुआ. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चालक ने अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क से पीछे की ओर नीचे लुढ़ककर गहरी खाई में समा गई. कार के गिरते हुए बड़ी तेज आवाज आई. जिसकी गूंज सुनते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. और राहत का काम शुरू किया, लेकिन तब तक बेहद दे हो चुकी थी.  

चंडीगढ़ के रहने वाले है दोनों मृतक

एसएसपी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के मलोया निवासी बारा सिंह और गुरमीत सिंह के रूप में हुई है. दोनों लोग अपने बच्चों से मिलने शिमला आए थे, जो यहां पढ़ाई कर रहे हैं. 

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

हादसे के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला. शवों को पोस्टमार्टम के लिएइंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल (IGMC)भेजा गया.  एसएसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Haryana: करनाल में जोरदार धमाके से हवा में उड़ी घर की छत, दिवाली के बचे पटाखों ने मचाई तबाही, इलाके में दहशत

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने वालों का 'Yogi ट्रीटमेंट'! | Noida Protest