5 minutes ago

Himachal Nagar Nigam Election Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. धर्मशाला, मंडी, सोलन और पालमपुर समेत कई नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इन चुनावों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है. 17 मई को नगर निगम की 51 सीटों के लिए मतदान हुआ था. इसके लिए 69.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.  इन चार नगर निगमों के 64 वार्ड, 25 नगर परिषदों के 229 वार्ड और 22 नगर पंचायतों के 156 वार्ड के लिए मतदान एक ही चरण में कराए गए थे. इस चुनाव में 449 पदों के लिए 1,147 उम्मीदवार मैदान में थे. कांगड़ा जिले के धर्मशाला और पालमपुर नगर निगमों में मतदान प्रतिशत 63.72 प्रतिशत रहा, मंडी में मत प्रतिशत 68.78 और सोलन में 58.32 प्रतिशत दर्ज किया गया था.

कांगड़ा और मंडी में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही, जबकि सोलन जिले के नगर निगम चुनावों में पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक रही. नगर परिषदों और नगर पंचायतों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत हमीरपुर में रहा, जहां 78.89 मतदान हुआ, उसके बाद शिमला में 77.36, ऊना में 77, सोलन में 76.94, कांगड़ा में 74.51, मंडी में 73.35, बिलासपुर में 72.06, चंबा में 68.22, कुल्लू में 67.80 और सिरमौर जिले में 67.24 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस के लिए जनसमर्थन की परीक्षा है और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के लिए अपनी मजबूत स्थिति साबित करने का मौका. बाकी तो नतीजों से पता चलेगा क्या होगा?

Himachal Municipal Election Result 2026 LIVE Updates:

May 31, 2026 10:30 (IST)

धर्मशाला, मंडी में BJP ने बढ़ाई बढ़त तो पालमपुर ने कांग्रेस चल रही आगे

  • धर्मशाला बीजेपी 6 तो कांग्रेस 2 वार्डों पर आगे  
  • मंडी में बीजेपी 6 तो कांग्रेस 1 पर आगे है. 
  • पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस 3 बीजेपी 0

May 31, 2026 10:20 (IST)

Himachal Nagar Nigam Result Live: पुरानी मंडी वार्ड में भाजपा की सरिता 11 वोटों से जीती

हिमाचल प्रदेश नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी है. अभी तक सामने आए रिजल्ट में धर्मशाला में BJP ने ली 3-1 की लीड ली है. पालमपुर में कांग्रेस दो वार्डों पर जीत चुकी है. मंडी में भी बीजेपी आगे चल रही है. पुरानी मंडी वार्ड से भाजपा की सरिता हांडा ने 11 वोटों से चुनाव जीत लिया है.

May 31, 2026 10:13 (IST)

Himachal Nagar Nigam Result Live: धर्मशाला में BJP 3 तो कांग्रेस एक वार्ड पर जीती

धर्मशाला में भाजपा तीन वार्डों पर जीत चुकी है. कांग्रेस ने एक वार्ड पर जीत हासिल की है. 

May 31, 2026 10:03 (IST)

Himachal Nagar Nigam Result Live: अभी मंडी, पालमपुर, धर्मशाला और सोलन में किस पार्टी के मेयर

अभी मंडी में भाजपा, पालमपुर में कांग्रेस, जबकि धर्मशाला और सोलन में कांग्रेस के मयर हैं. धर्मशाला और सोलन में बीजेपी के उपमेयर हैं. ऐसे में आज के नतीजे न केवल स्थानीय निकायों की दिशा तय करेंगे, बल्कि साथ ही साथ प्रदेश की बदलती राजनीतिक हवा का भी संकेत देंगे.

Advertisement
May 31, 2026 09:55 (IST)

Himachal Nagar Nigam Result Live: कांग्रेस का खाता खुला, पालमपुर में एक वार्ड पर जीत

हिमाचल नगर निगम चुनाव की काउटिंग जारी है. कांग्रेस का खाता खुल चुका है. कांग्रेस ने पालमपुर के एक वार्ड पर जीत दर्ज की है.

May 31, 2026 09:48 (IST)

Himachal Nagar Nigam Result Live: 17 मई को हुआ था मतदान

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगम धर्मशाला, सोलन, पालमपुर और मंडी की 64 सीटों के लिए 17 मई को मतदान हुआ था. मतगणना आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है. दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी.

Advertisement
May 31, 2026 09:44 (IST)

Himachal Municipal Election Result: हिमाचल नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारी

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई. सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई. कई जगहों से शुरुआती रुझान भी आने लगे हैं. 

Featured Video Of The Day
कोटा में आंधी से गिरा पेड़, ऑटो आया चपेट में