हिमाचल के धरोंल जंगल में दिखा 'सफेद साया', उड़े वन विभाग के होश, कैमरों से हर मूवमेंट पर रखी जा रही नजर

Himachal News: हिमाचल के चंबा जिले में स्थित कुगती वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार अत्यंत दुर्लभ सफेद हिमालयन थार (करथ) देखा गया. इसके दिखने पर वन विभाग के अधिकारी चौंकने हो गए है क्योंकि अमूमन यह हिमालयन क्षेत्रों में भूरे या गहरे भूरे रंग के पाए जाते है. ऐसे में सफेद थार का दिखना जांच का विषय बन गया है. पढ़िए सुभाष महाजन की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कुगती वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार दिखा सफेद थार
NDTV

Himalayan Tahr News: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र भरमौर की दुर्गम पंचायत कुगती और वन्यजीव अभयारण्य से एक रोमांचक खबर सामने आई है. यहां के धरोंल जंगल में वन्यजीव विभाग के कर्मियों ने एक अत्यंत दुर्लभ सफेद हिमालयन थार (Himalayan Tahr) को देखा है. स्थानीय बोली में इसे ‘करथ' के नाम से जाना जाता है.

भूरा या गहरे रंग के बजाय सफेद रंग में दिखा हिमालयन थार 

इन हिमालयन थार का रंग भूरा या गहरे रंग का होता है, लेकिन इसका रंग सफेद है. जिसे 'एल्बिनो' (Albino) माना जाता है. इस रंग में थार का दिखाई देना बेहद दुर्लभ माना जाता है क्योंकि विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी सफेद थार  लगभग 0.05% ही होती हैं. यह पहाड़ों पर एक सफेद साये की तरह चलती हुई दिखाई देती है, जो सामान्य भूरे थार के झुंड में बिल्कुल अलग लगती है. इस प्रकार की प्रजाति बहुत कम संख्या में पाई जाती है, जिससे वन विभाग भी सतर्क हो गया है.

वन विभाग ने शुरू की जांच

इसकी बनावट सामान्य तहर जैसी ही होती है . मजबूत शरीर, पीछे की ओर मुड़े हुए सींग और घने बाल, लेकिन इसका रंग इसे अन्य झुंड से बिल्कुल अलग बना देता है.इस संबंध में वन्य प्राणी जीव डी एफ ओ (भरमौर) चंबा कुलदीप जम्वाल ने बताया कि यह मामला जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि यह जंगली प्रजाति यहां कैसे पहुंची, इसका मूल निवास स्थान क्या है और इस प्रकार की प्रजाति किन क्षेत्रों में पाई जाती है, इन सभी पहलुओं पर विभाग के जरिए गहन जांच की जाएगी.

कैमरे से हर मूवमेंट पर हो रही है निगरानी

सफेद थार के दिखने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और विशेषज्ञों की टीम इस दुर्लभ हिमालयन थार पर नजर बनाए हुए है, ताकि इसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें.

Advertisement

यह भी पढ़ें; HBSE 12th Exam: पानीपत के परीक्षा केंद्रों में पुलिस- टीचर की मिलीभगत आई सामने, CCTV में कैद हुआ खुलम खुला नकल का खेल

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ट्रंप बोल रहे थे ईरान ने दागी मिसाइल | Bharat Ki Baat Batata Hoon