देशभर में गर्मी बरपा रही कहर! 36 शहरों में 43 डिग्री पहुंचा पारा, 14 शहरों में 44 डिग्री के पार

भारत मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वी भारत से सटे पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-45℃ के बीच रिकॉर्ड किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को देश के 36 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ
  • प्रयागराज में पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो शुक्रवार को सबसे गर्म शहर रहा
  • भारत मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में लू चलने की चेतावनी जारी की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी का कहर बढ़ता जा रहा है. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा कि देश के 36 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया. वहीं गुरुवार को देश के 24 शहरों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया था.

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज शुक्रवार को सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा बढ़कर 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. विदर्भ में अकोला 45 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि 44.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झारसुगुडा (ओडिशा) और अमरावती (महाराष्ट्र) तीसरे सबसे गर्म शहर रहे.

भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 14 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच गया.

शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर और उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति बनी रही.

Advertisement
शुक्रवार को दिल्ली के रिज इलाके में अधिकतम तापमान बढ़कर 43.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है. दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जो औसतन सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में हरदोई, वाराणसी और प्रयागराज तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर, मेरठ, आगरा और अलीगढ में भी लू का प्रकोप महसूस किया गया.

भारत मौसम विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, पूर्वी भारत से सटे पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी तट को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-45℃ के बीच रिकॉर्ड किया गया है.

Advertisement

भारत मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.

भारत मौसम विभाग की ताज़ा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ इलाकों में Heat Wave चलने की संभावना है:

  • 25 अप्रैल 2026 - पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली
  • 25-26 अप्रैल 2026 - पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान
  • 25-27 अप्रैल 2026 - पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य भारत

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 हीटवेव डेज रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हीटवेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी.

इसे भी पढ़ें: आसमान से बरसते अंगारों के बीच आ रही है गुड न्यूज, दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड तक होगी बारिश, पढ़िए IMD का अपडेट

Advertisement

इसे भी पढ़ें: गर्मी और सूखे का खतरा! मई में विकसित हो सकता है 'अल नीनो', WMO ने दी दुनिया को चेतावनी

Featured Video Of The Day
Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा संग 7 सांसदों की बगावत पर अरविंद केजरीवाल ने क्या कुछ कहा?