10 minutes ago

Haryana Municipal Election Result LIVE: हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती 13 मई यानी कि आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. 10 मई को मतदान हुआ था, जिसके बाद से सभी को बेसब्री से इसके रिजल्ट का इंतजार है. मतगणना सुबह 8 बजे से संबंधित मतगणना केंद्रों पर शुरू हो चुकी है. 11 बजे तक लगभग स्थिति साफ हो जाएगी कि किस उम्मीदवार ने जीत हासिल की है. चुनाव का रिजल्ट ही तय करेगा कि मेयर कौन बनेगा. मतगणना कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुरूप संपन्न होगा. प्रत्येक चरण की निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनी रहे. अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई, रविवार को मतदान हुआ था. इसके अलावा टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और साढौरा में नगर परिषदों और नगर समितियों के एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव भी हुआ था.

ये भी पढ़ें- Haryana: नगर निकाय चुनाव रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच की जाएगी मतगणना

Follow LIVE Udpates of Haryana Municipal Election Result, Nikay Chunav Parinam

May 13, 2026 08:52 (IST)

Ambala Chunav Result LIVE: अंबाला में बीजेपी के 3 प्रत्याशी जीते

  • वार्ड 1 से विशाल राणा 72 वोटों से जीते
  • वार्ड 2 से वरखा सहोता जीते
  • बीजेपी प्रत्याशी मनीष आनंद जीते

May 13, 2026 08:39 (IST)

Sonipat Chunav Result LIVE: सोनीपत में बीजेपी- कांग्रेस के बीच टाई

सोनीपत नगर निगम चुनाव में बैलेट पेपर की गिनती के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के बीच टाई हो गया है. कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान और बीजेपी के राजीव जैन को दो-दो वोट पड़े हैं.

May 13, 2026 08:36 (IST)

Sonipat Chunav Result LIVE: वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीते

सोनीपत के पार्षद चुनाव में वार्ड नंबर एक से कांग्रेस प्रत्याशी जय कुमार खत्री जीत गए हैं. 

May 13, 2026 08:31 (IST)

Haryana Municipal Election Result LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटों की गिनती

Advertisement
May 13, 2026 08:29 (IST)

Ambala Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला के 20 पार्षद और एक मेयर पद के लिए मतगणना जारी

 अंबाला के 20 पार्षद और एक मेयर पद के लिए मतगणना पुलिस के कड़े पहरे के बीच चल रही है.  प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज हैं. 

May 13, 2026 08:28 (IST)

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE:पंचकूला का नया मेयर कौन होगा?

पंचकूला नगर निगम चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए श्याम लाल बंसल को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस भी अपनी महिला उम्मीदवार सुधा भारद्वाज को मैदान में उतारा है. मतगणना के शुरुआती रुझानों को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

Advertisement
May 13, 2026 08:27 (IST)

Panchkula Nikay Chunav Result LIVE: आज होगा मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

पंचकूला में मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतगणना के साथ शुरू हो गया है. 

सुबह से ही काउंटिंग सेंटर के बाहर प्रत्याशियों और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और हर राउंड की मतगणना पर सभी की नजर बनी हुई है.

May 13, 2026 08:23 (IST)

Haryana Nikay Chunav Result LIVE: अंबाला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवार

  •  वार्ड-1 से विशाल राणा
  •  वार्ड-2 से वरखा सहोता
  • वार्ड-3 से मनीष आनंद
  • वार्ड-4 से वरिंद्र नाथ
  •  वार्ड-5 से राजेश मेहता
  • वार्ड-6 से अर्चना छिब्बर सहित कुल 20 वार्डों के उम्मीदवारों 

May 13, 2026 08:21 (IST)

Haryana Election Result LIVE: पंचकूला नगर निगम के वार्ड पार्षद उम्मीदवार

  •  वार्ड-1 से परमजीत कौर
  • वार्ड-2 से परमजीत कौर
  •  वार्ड-3 से सुरेश वर्मा
  •  वार्ड-4 से भारत हितेशी
  • वार्ड-5 से जय कौशिक
  •  वार्ड-6 से पार्थ गुप्ता
  • वार्ड-7 से ज्योति प्रसाद
  •  वार्ड-8 से राजकुमार जैन
  •  वार्ड-9 से हरेन्द्र मलिक 
  •  वार्ड-10 से शेखर पांडेय
  •  वार्ड-11 से अनुराधा पुरी
  • वार्ड-12 से राकेश जगोता
  •  वार्ड-13 से दीपक गर्ग
  • वार्ड-14 से राकेश गोयल
  •  वार्ड-15 से प्रियंका
  • वार्ड-16 से निर्मला देवी
  •  वार्ड-17 से सुदेश बिडला
  •  वार्ड-18 से पूजा देवी
  •  वार्ड-19 से मनीषा रानी
  • वार्ड-20 से गौतम राणा

May 13, 2026 08:16 (IST)

झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

झज्जर में नगर परिषद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी विकास ने जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सुधांशु को हरा दिया है. 

Advertisement
May 13, 2026 08:01 (IST)

हरियाणा निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू

हरियाणा निकाय चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. कहां कौन मारेगा बाजी, थोड़ी देर में साफ हो जाएगा.

May 13, 2026 06:56 (IST)

भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में हार गई थी कांग्रेस

2025 निकाय चुनाव में कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी. पार्टी को सोनीपत और रोहतक में भी हार मिली थी. जबकि सोनीपत में कांग्रेस के मेयर थे. रोहतक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है.

Advertisement
May 13, 2026 06:54 (IST)

2025 के हरियाणा निकाय चुनाव में बजा था बीजेपी का डंका

साल 2025 के हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी का डंका बजा था. बीजेपी ने नगर निकाय चुनावों में प्रचंड जीत हासल करते हुए 10 में से 9 महापौर पदों पर कब्जा जमाया था.

May 13, 2026 06:43 (IST)

सुरक्षा के बीच मतगणना केंद्रों तक पहुंचेंगी ईवीएम मशीनें

प्रवक्ता ने कहा कि ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने तथा मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी. इसके अलावा अवांछित और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं.

May 13, 2026 06:41 (IST)

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वोट काउंटिंग में कोई गड़बड़ी न हो इसे लेकर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सिर्फ अधिकृत लगों को ही मतगणना केंद्रों पर जाने की अनुमति होगी.

May 13, 2026 06:40 (IST)

अंबाला, पंचकूला समेत इन जगहों पर आज वोटों की गिनती

अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में महापौर और वार्ड पार्षदों के चुनाव के लिए, रेवाड़ी नगर परिषद में अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव के लिए और रोहतक जिले के सांपला, रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा और हिसार जिले के उकलाना की नगर समितियों में अध्यक्षों और पार्षदों के चुनाव के लिए 10 मई को मतदान हुआ था. इन सभी जगहों पर आज वोटों की गिनती होनी है.

May 13, 2026 06:39 (IST)

वोटों की गिनती से पहले बीजेपी में उत्साह

हरियाणा में वोटों की गिनती से पहले ही बीजेपी में उत्साह का माहौल है. चर्चा सिर्फ जीत-हार तक ही सीमत नहीं है बल्कि किस निकाय में पार्टी कितने वोटों के अंतर से जीतेगी इस पर भी नजर है. 

May 13, 2026 06:37 (IST)

निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए हैं. 

May 13, 2026 06:36 (IST)

हरियाणा में 10 मई को हुआ था निकाय चुनाव

हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगमों समेत स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 10 मई को 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

May 13, 2026 06:34 (IST)

614 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

हरियाणा निकाय चुनाव में कुल 614 उम्मीदवार मैदान में हैं. बीजेपी और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. कौन जीतेगा ये आज साफ हो जाएगा. 

Featured Video Of The Day
NEET UG Exam Cancelled: NEET परीक्षा रद्द होने से छात्रों में आक्रोश, पेपर लीक की पूरी Inside Story!