7 जिलों के 700 बुजुर्गों को लेकर अंबाला से अयोध्या रवाना हुई स्पेशल ट्रेन,सीएम नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी

CM नायब सिंह सैनी ने अंबाला से अयोध्या धाम के लिए 700 श्रद्धालुओं वाली विशेष तीर्थ ट्रेन को रवाना किया. उन्होंने राज्य में तेल-गैस की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया. इस ट्रेन में प्रदेश के 7 अलग-अलग जिलों के लगभग 700 बुजुर्ग श्रद्धालु प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं. मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर और सिग्नल दिखाकर इस आध्यात्मिक यात्रा का शुभारंभ किया.

क्या बोले सीएम सैनी?

इस दौरान जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि आज का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि आज से अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या धाम के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन को रवाना किया गया है.अयोध्या की यात्रा केवल एक भौतिक सफल नहीं बल्कि है आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही बल्कि हरियाणा की श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुंचाने का एक सेतु बन गया है. सीएम ने कहा कि अप्रैल के अंत में एक ट्रेन नांदेड़ साहिब महाराष्ट्र के लिए रवाना करने की घोषणा की गई है.

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट संकट पर सरकार की नजर, मंत्रियों के समूह की बैठक में क्या कुछ हुआ

विपक्ष पर साधा निशाना

हाल के दिनों में विपक्ष द्वारा पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन जैसी उड़ाई जा रही अफवाहों को लेकर मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष आपदा में भी राजनीति करना नहीं छोड़ता. आज सुबह ही उन्होंने समीक्षा की है हरियाणा में किसी प्रकार की पेट्रोल डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में कल भी मौसम मेहरबान, आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट, पढ़िए IMD का अपडेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Hormuz पर ईरान का बड़ा फैसला! Trump ने क्या कहा?