न्यूट्रिशन देना बंद, ब्लड सैंपल भी नहीं.. हरीश राणा इच्छामृत्यु पर एम्स से आई बड़ी अपडेट

हरीश राणा की सेहत को लेकर डॉक्टरों की टीम परिवार के साथ निरंतर संपर्क में है.हरीश को 14 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था . 10 डॉक्टर्स का मेडिकल बोर्ड हरीश को देख रेख कर रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हरीश राणा की इच्छामृत्यु को लेकर एम्स ने बड़ी अपडेट दे दी है
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छा मृत्यु की अनुमति के बाद एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया है
  • उन्हें वेंटिलेटर और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है
  • हरीश का न्यूट्रिशन सपोर्ट बंद कर दिया गया है और उनकी नियमित वाइटल पैरामीटर्स की जांच नहीं की जा रही है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

हरीश राणा अभी एम्स दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में हैं. उन्हें यहां सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छामृत्यु की इजाजत के बाद लाया गया है. हरीश को कुछ दिन पहले ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया है. हरीश राणा बीते 13 साल से कोमा में है. अब उनको वेंटिलेटर और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर सामान्य बेड पर शिफ्ट कर दिया गया है. एम्स से खबर आ रही है कि अब हरीश को न्यूट्रिशन देना फिलहाल बंद कर दिया गया है. साथ ही, उनके वाइटल पैरामीटर्स की नियमित जांच भी नहीं की जा रही है, जबकि यह आम तौर पर अस्पताल के प्रोटोकॉल का हिस्सा होती है.

हरीश राणा का ब्लड सैंपल भी नहीं लिया जा रहा है, जिससे उनके शरीर के अंदरूनी हालात का सही आकलन किया जा सके.सूत्रों के अनुसार, उन्हें ब्रेन से संबंधित दवाइयां दी जा रही हैं और विभिन्न विभागों के डॉक्टर इस केस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.डॉक्टरों की टीम परिवार के साथ निरंतर संपर्क में है.हरीश को 14 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था . 10 डॉक्टर्स का मेडिकल बोर्ड हरीश को देख रेख कर रहा है. पिछले दिनों उनकी पानी वाली ट्यूब हटा ली गई थी. साथ ही फीडिंग ट्यूब पर कैप लगा दिया गया था. 

हरीश राणा इच्छामृत्यु मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

न्यूट्रिशन सपोर्ट सिस्टम हटाया गया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS) से जुड़े एक सूत्र ने बताया था कि भर्ती होने के बाद से हरीश के इच्छामृत्यु की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है. इसके तहत उनका न्यूट्रिशन सपोर्ट सिस्टम हटा लिया गया है. साथ ही, उन्हें किसी भी तरह का वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम नहीं दिया गया है. फिलहाल, इलाज के नाम पर उन्हें सिर्फ कुछ दवाइयां दी जा रही है जिसमें ब्रेन से संबंधित प्रमुख दवा हैं.

परिवार की हो काउंसिलिंग

सूत्रों ने बताया था कि परिवार की काउंसिलिंग भी एम्स के चिकित्सकों द्वारा कि जा रही है. दरअसल, हरीश के भर्ती होने के दो मुख्य पहलू हैं. एक तो उसे सम्मानजनक मृत्यु प्रदान करना और दूसरा परिवार को मानसिक रूप से तैयार करना ताकि वे इस दुख को सहन कर सकें. इसके लिए AIIMS प्रशासन ने मनोचिकित्सकों की एक टीम बनाई है, जो प्रतिदिन हरीश के के माता-पिता और भाई से बातचीत कर रही है. इसका उद्देश्य उन्हें भावनात्मक सहारा देना, स्थिति को समझने में मदद करना और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है.

Advertisement

एक व्यक्ति को साथ रहने की इजाजत

एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हरीश राणा के साथ परिवार के एक सदस्य को रहने की इजाजत दी गई है. हर वक्त परिवार का एक सदस्य उनके साथ रह सकता है. बताया जा रहा है कि हरीश की मां अपने बेटे के के साथ ज्यादातर वक्त बीता रही हैं. वहीं पिता, भाई और बहन भी उनसे मिलने आ रहे हैं. हरीश राणा साला 2013 से कोमा में हैं.

यह भी पढ़ें: हरीश राणा को अंतिम विदाई देने वाली सिस्टर लवली कौन हैं? क्या है वायरल VIDEO की इनसाइड स्टोरी

Advertisement

यह भी पढ़ें: भोजन के बाद अब पानी भी बंद... हरीश राणा की नब्ज पर भी नजर, हट रहे सपोर्ट सिस्टम

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | West Bengal Election 2026: बंगाल के वोटर को कौन डरा रहा है? Mamata Banerjee