बहादुरगढ़ एनकाउंटर में लॉरेंस गैंग के दो बदमाश ढेर, हांसी में जिम ट्रेनर को 5 सेकेंड में मारी थी 10 गोलियां

हिसार के हांसी में जिम ट्रेनर कपिल की हत्या के मामले में आरोपी रहे दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. दोनों बदमाशों को बहादुरगढ़ में एनकाउंटर के दौरान गोलियां लगी थी, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हांसी जिम ट्रेनर मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार.
NDTV
बहादुरगढ़:

Hansi Gym Trainer Murder Case: हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में बीते 10 जून को जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड का वीडियो भी सामने आया था. CCTV फुटेज में जिम के सामने लोगों को वार्मअप करा रहे ट्रेनर कपिल को गोलियों से भून दिया गया था. बाइक से आए आरोपियों ने 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी थी. बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी. अब इस घटना के 24 दिन बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की STF ने इस केस में शामिल दो आरोपियों को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया है. खुफिया जानकारी पर पुलिस ने दोनों आरोपी को बहादुरगढ़ में घेरा था, जहां एनकाउंटर में दोनों को गोली लगी, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

प्रवेश और हिमांशु नामक दो बदमाश मारे गए

दोनों एजेंसियों ने बहादुरगढ़ में संयुक्त ऑपरेशन चलाया. जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो लाख-लाख रुपए के इनामी बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान पर गोली लगी. पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि हिसार के रहने वाले प्रवेश और हिमांशु हथियारों के साथ बहादुरगढ़ इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. इसी सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की.

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो चलाई गोलियां

जब पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों की ओर से फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए. एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगने से चोट आई है. तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार, घायल बदमाशों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है. दोनों हिसार के रहने वाले थे 

10 जून को हांसी में जिम संचालक की हुई थी हत्या

दोनों आरोपी 10 जून 2026 को हांसी में जिम संचालक कपिल की दिनदहाड़े हत्या के मामले में वांछित थे. इस हत्याकांड के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और उन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों बहादुरगढ़ में किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके पास से क्या-क्या हथियार बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें - 5 सेकेंड में 10 गोलियां दाग जिम संचालक की हत्या, कुछ समय पहले हुई थी लव मैरिज

यह भी पढ़ें - हांसी मर्डर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने ली जिम संचालक कपिल की हत्या की जिम्मेदार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Agra के बाद अब Fatehpur में खौफनाक कांड, घर में सो रहे पति को पत्नी ने जिंदा जलाया
Topics mentioned in this article
Gym Trainer Murder
Gym Trainer Murdered
Hisar
Bahadurgarh
Lawrence Bishnoi