न मां बन पाएगी, न कभी चल पाएगी! इस दरिंदे प्रेमी ने तो गर्लफ्रेंड की जिंदगी बर्बाद कर दी, गुरुग्राम में इश्क का ये कैसा इंतकाम!

त्रिपुरा की लड़की के साथ उसके लिव इन पार्टनर ने दरिंदगी और वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं. लड़के ने न सिर्फ लड़की को बंधक बनाकर पीटा बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट भी जला दिया. लड़की न तो कभी चल पाएगी और न ही मां बन पाएगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • त्रिपुरा की छात्रा को गुरुग्राम में उसके लिव इन पार्टनर ने बेरहमी से पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट को जला दिया
  • आरोपी ने स्टील की बोतल, लोहे की रॉड और चाकू से छात्रा को गंभीर चोटें पहुंचाई और फोन भी छीन लिया था
  • पीड़िता की मां ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गुहार लगाई है कि दोषी को सख्त सजा दिलाई जाए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

क्या किसी इश्क का इतना दर्दनाक और शर्मसार कर देने वाला अंत हो सकता है? तभी तो मशहूर शायर निदा फाजली ने क्या खूब लिखा है- होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है, इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है...गुरुग्राम में ऐसे ही दो प्यार करने वालों ने अपनी जिंदगी बसा ली थी. ऑनलाइन डेटिंग ऐप से शुरू हुई प्यार-मोहब्बत की ये कहानी जहां जाकर खत्म हुई है, सपने में भी ऐसा अंत कोई हीर-रांझा, लैला-मजनू जैसा टूटकर इश्क करने वालों ने भी नहीं किया होगा. त्रिपुरा की लड़की के साथ उसके लिव इन पार्टनर ने दरिंदगी और वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं. लड़के ने न सिर्फ लड़की को बंधक बनाकर पीटा बल्कि उसका प्राइवेट पार्ट भी जला दिया. लड़की न तो कभी चल पाएगी और न ही मां बन पाएगी. मां ने न्याय के लिए पीएम और गृह मंत्री अमित शाह तक से गुहार लगा रही है तो लड़की गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में इलाज करवा रही है. इसने फिर एक बार फिर 2012 के निर्भया कांड की याद दिला रहा है. इस खौफनाक घटना को लेकर जो परतें खुल रही हैं, वो और भी दिल दहलाने वाली हैं. चलिए सारी बातें समझाते हैं.  

पार कर दी सारी हदें 

गुरुग्राम की इस घटना पर पता चला है कि त्रिपुरा की छात्रा को बेरहमी से पीटा और FIR में  हैरान कर देने वाली हिंसा के आरोप लगे हैं. आरोपी प्रेमी ने स्टील की बोतल को हथियार की तरह इस्तेमाल किया गया. लोहे की रॉड से बार‑बार मारपीट की गई. प्रेमी पर लड़की के सिर को दीवार पर पटकने का आरोप है.  आरोपी यहीं नहीं रुका और उसने पीड़िता पर चाकू से भी कई घाव किए. इसके बाद निजी अंगों को सैनिटाइजर की मदद से जलाने का भी आरोप है. आरोपी ने उसे ऐसा तड़पाया कि वो बेचारी किसी से मदद भी न मांग पाई. फोन खोजा तो आरोपी ने फोन छीन लिया. 

जिंदगी की जंग लड़ रही है छात्रा 

पीड़िता की मां का कहना है कि बेटी बेहतर भविष्य के सपने लेकर गुरुग्राम आई थी, लेकिन उसके साथ हुई घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से गुहार लगाई है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि उनकी बेटी को न्याय मिल सके. घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.वह दिल्ली के नरेला का रहने वाला है जिसका नाम शिवम बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पार्टनर पर शक करता था और दोनों शादी को लेकर भी बात कर रहे थे. छात्रा गुरुग्राम में बीएससी बायोटेक के सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी.इसी दौरान उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए शिवम से हुई और दोनों में बातचीत बढ़ती गई, लेकिन रिश्ते की आड़ में युवक ने उसे अपने पास बुलाया और फिर कथित तौर पर उसे बंदी बनाकर कई दिनों तक मारपीट और यातनाएं दीं. हालत बिगड़ने पर उसे पहले गुरुग्राम के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. हरियाणा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा से हैवानियत, लिव इन पार्टनर ने पीटा फिर प्राइवेट पार्ट जलाया, झकझोर देगी पूरी वारदात

Featured Video Of The Day
Delhi के मॉडल टाउन में 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल की देरी पर भड़के लोग | Breaking News
Topics mentioned in this article