गुरुग्राम में शुगर कंट्रोल करने वाले मौनजारो इंजेक्शन की नकली खेप पकड़ाई, 70 लाख का जखीरा जब्त

ड्रग कंट्रोल विभाग से जुड़े अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी बनाती है और ये शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है,लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
mounjaro injection news
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग ने करीब सत्तर लाख रुपये मूल्य का नकली मौनजारो इंजेक्शन जब्त किया है
  • नकली इंजेक्शन की खेप की जानकारी एक मुखबिर से मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई थी
  • मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की कंपनी द्वारा बनाया जाता है और यह शुगर के इलाज में उपयोगी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

गुरुग्राम ड्रग कंट्रोल विभाग ने नकली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डायबिटीज में इस्तेमाल होने वाले (मौनजारो) इंजेक्शन का करीब 70 लाख रुपये का जखीरा जब्त किया है.ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरुग्राम में बड़ी मात्रा में नकली (मौनजारो) इंजेक्शन लाया जा रहा है. सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी की गई और पूरा स्टॉक बरामद कर लिया गया.

इतनी बड़ी खेप आई कहां से?

ड्रग कंट्रोल विभाग से जुड़े अधिकारी अमनदीप चौहान ने बताया कि मौनजारो इंजेक्शन मूल रूप से इटली की एक कंपनी बनाती है और ये शुगर के मरीजों के इलाज में काम आता है,लेकिन भारत में इसका गलत इस्तेमाल वजन घटाने के लिए भी किया जा रहा है. फिलहाल विभाग जांच कर रहा है कि नकली इंजेक्शन की इतनी बड़ी खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है. अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई चेन का पता लगाकर पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी ने की एक अपील 

DCO अमनदीप चौहान ने लोगों से अपील की है कि दवाइयां सिर्फ लाइसेंसधारी केमिस्ट से बिल लेकर ही खरीदें और इंजेक्शन का बैच नंबर व पैकेजिंग जरूर चेक करें,विभाग ने जब्त इंजेक्शन के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद नकली दवा के सप्लायर और खरीदारों पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सस्ते सोने के नाम पर करोड़ों की ठगी: अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, सलमान खान के पिता भी बन चुके हैं शिकार
 

Advertisement

गुरुग्राम से साहिल मनचंदा की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: चाय की चुस्की, बंगाल की कुर्सी किसकी? Kolkata से NDTV की Ground Report
Topics mentioned in this article