बिल्डिंग में बम है... लड़की का इंटरव्यू रुक जाए, इसलिए सिरफिरे आशिक ने कर दिया कांड

गुरुग्राम में एकतरफा प्यार में पागल सनकी आशिक ने अपनी पसंद की लड़की का जॉब इंटरव्यू रुकवाने के लिए DLF की इमारत को बम से उड़ाने की झूठी धमकी दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गुरुग्राम में एक युवक ने अपनी पसंद की लड़की का जॉब इंटरव्यू रोकने के लिए बिल्डिंग में बम धमकी दी थी
  • आरोपी लंदन से LLM कर चुका एक पढ़ा-लिखा प्रोफेशनल है और प्राइवेट कंपनी में लीगल मामले देखता है
  • पुलिस ने धमकी मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वॉड, फायरब्रिगेड और HDRF टीम के साथ जांच की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

साइबर सिटी गुरुग्राम में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है. एक तरफा प्यार में पागल एक सनकी युवक ने अपनी पसंद की लड़की का जॉब इंटरव्यू रुकवाने के लिए डीएलएफ (DLF) की एक नामी बिल्डिंग को ही बम से उड़ाने की धमकी दे डाली. युवक ने सोचा था कि लड़की उसकी मदद के लिए उससे संपर्क करेगी. आरोपी कोई अनपढ़ अपराधी नहीं, बल्कि लंदन से LLM कर चुका एक पढ़ा-लिखा प्रोफेशनल है.

लड़की के एकतरफा प्यार में पागल था शख्स

जानकारी के अनुसार, बम की धमकी देने वाले शख्स की पहचान 29 साल के अनिकेत पॉल के तौर पर हुई है. अनिकेत कोलकाता का रहने वाला है. वह गुरुग्राम में किराए के मकान में रहता और एक प्राइवेट कंपनी में लीगल मामले देखता है. अनिकेत पॉल ने मंगलवार सुबह सवा बजे कंपनी में मेल भेजकर धमकी दी थी. उसने यह धमकी एक लड़की के इंटरव्यू को रोकने के लिए दी थी, जिससे वह एक तरफा प्यार करता था.

लंदन की यूनिवर्सिटी से कर चुका है पढ़ाई

डीएलएफ एसीपी विकास कौशिक ने बताया कि मेल की सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. डॉग स्क्वॉड टीम, फायरबिग्रेड व HDRF की टीम को बुलाकर मौका घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया.जांच के दौरान कोई बम नहीं मिला. गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अनिकेत पॉल लंदन की एक यूनिवर्सिटी से LLM की पढ़ाई कर चुका है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. वह लड़की को लंबे समय से जानता था और उससे प्यार करता था. लेकिन लड़की ने उस को नजरअंदाज कर दिया था, जिससे वह निराश हो गया था और उसने यह कदम उठाया.

यह भी पढ़ें: आ रहा है 2026 का पहला चक्रवात 'होरासियो', क्या भारत के लिए खतरे की बात? यहां समझिए

Featured Video Of The Day
Jharkhand Air Ambulance Crash: कहानी Ranchi के उस जाबांज़ डॉक्टर की जिसने फर्ज़ के लिए दे दी जान