1 साल में 3 गुना बढ़ गई साइबर ठगों की 'कमाई', 2024 में उड़ाए 22 हजार करोड़

सरकार की ओर से लोकसभा में पेश किए गए आंकड़े बताते हैं कि लाख कोशिशों के बाद भी देश में साइबर क्राइम के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. जानें कितना बढ़ा है अपराध.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. साल 2024 में दर्ज मामले 22 लाख से अधिक हो गए हैं.
  • साल 2021 से 2024 के बीच साइबर क्राइम में लगातार वृद्धि हुई, साल 2022 में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई.
  • साल 2024 में साइबर ठगों ने आम लोगों को 22 हजार 845 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश के हर कोने से साइबर क्राइम के मामले सामने आ रहे हैं. इसमें साइबर ठग आम लोगों को निशाना बना रहे हैं. सरकार ने भी अब बताया है कि साल 2021 की तुलना में 2022 में देश में साइबर क्राइम में 127 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई.  साइबर क्राइम में बढ़ोतरी का यह सिलसिला साल दर साल जारी है. सरकार की ओर से लोकसभा में मंगलवार को पेश आंकड़ों के मुताबिक साइबर ठगों ने 2024 में लोगों को 22 हजार 845 करोड़ रुपये ठग लिए. यह 2023 की तुलना में करीब तीन गुना अधिक है. 

भारत में साइबर क्राइम के कितने मामले दर्ज होते हैं

लोकसभा में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार ने जेडीयू के अजय कुमार मंडल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. मंडल ने जानना चाहा था कि पिछले तीन सालों में एनसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) पर कितने अपराध दर्ज किए गए हैं. उन्होंने इन तीन सालों में लोगों को हुए नुकसान का ब्योरा भी मांगा था. उन्होंने यह भी जानना चाहा था कि इन अपराधों में से कितने का निपटारा हुआ और बाकी के मामलों की क्या स्थिति है. 

इन सवालों के जवाब में सरकार ने अपने जवाब में बताया है कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 2021 में साइबर क्राइम की 452429 घटनाएं दर्ज की गई थी.सरकार के मुताबिक 2022 में इनकी संख्या बढ़कर 1029026 हो गई.साल 2021 की तुलना में 2022 में साइबर क्राइम में 127.44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी.

इस पोर्टल पर 2023 में कुल 1596491 मामले दर्ज किए गए. साल 2022 की तुलना में 2023 में 55.15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. साल 2024 में देश में  साइबर क्राइम के 2268346 मामले दर्ज किए गए.यह 2023 की तुलना में 42.08 फीसदी अधिक थे.  

साइबर ठगों ने कितने करोड़ का लगाया चूना

सरकार ने अपने जवाब में इन साइबर अपराधों में आम लोगों को हुए नुकसान की भी जानकारी दी है.सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2022 में आम लोगों को साइबर क्राइम में 2290.24 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. इसी तरह से 2023 में 7465.18 करोड़ और 2024 में  22845.73 करोड़ का नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ा. 

ये भी पढ़ें: सरकार ने संसद में बताया कबसे शुरू होगी जनगणना, जानें आपके यहां कब होगी गिनती

Featured Video Of The Day
Delhi University के 2 Colleges को मिली बम की धमकी | Ramjas | Deshbandhu | Breaking News
Topics mentioned in this article