देश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. साल 2024 में दर्ज मामले 22 लाख से अधिक हो गए हैं. साल 2021 से 2024 के बीच साइबर क्राइम में लगातार वृद्धि हुई, साल 2022 में 127 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई. साल 2024 में साइबर ठगों ने आम लोगों को 22 हजार 845 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान पहुंचाया.