पटना गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को म‍िलेगा मुफ्त स‍िलेंडर, सांसद पप्‍पू यादव का बड़ा ऐलान

बिहार के पूर्णिया से न‍िर्दलीय सांसद पप्‍पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा क‍ि ब‍िहार का कोई मां-बाप नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सांसद पप्पू यादव ने पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को मुफ्त में सिलेंडर देने का ऐलान किया है.

बिहार की सियासत और अपराध की खबरों के बीच पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव सोनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने न केवल पीड़ित परिवार से मुलाकात की, बल्कि नीतीश सरकार पर भी तीखा हमला बोला. साफ शब्दों मे कहा क‍ि कौन सरकार में है? कौन सरकार चला रहा है ? किसी को पता नहीं है. सांसद पप्पू यादव ने पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है.  

बिट्टू सिंंह के घर सोनपुर गए थे सांसद  

दरअसल, पप्पू यादव सोनपुर के रहने वाले बिट्टू सिंह के घर पहुंचे थे. बीते दिनों पटना के दानापुर में बिट्टू सिंह की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे सांसद ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बिहार में किसी को नहीं पता कि सरकार आखिर चला कौन रहा है. किसकी बेटी कब किसी का शिकार हो जाएगी किसी को पता नहीं.

"बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया" 

सांसद पप्पू यादव ने छात्राओं के लिए एक बड़ा ऐलान भी किया. उन्होंने कहा कि पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रह रही सभी छात्राओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, ज‍िससे उन्हें पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो. अपराधियों के बढ़ते मनोबल और लचर सिस्टम को लेकर उन्होंने सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया. केंद्र और राज्य में सरकार केवल लाइन लगा रही है, कोरोना में लाइन नोटबंदी में लाइन और अब किचेन से लेकर गैस के लिए लाइन, भगवान भरोसे बिहार को छोड़ दिया गया है.

पप्पू यादव के इस दौरे और उनके 'मुफ्त गैस' वाले वादे ने अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.  देखना होगा कि सरकार इस पर क्या पलटवार करती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली में बारिश, हिमाचल-उत्‍तराखंड में बर्फबारी... मार्च में क्‍यों बिगड़ रहा मौसम? पढ़ लें IMD का अलर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर 22 देशों ने ईरान को दी Final Warning! | Breaking News