ससुराल में कैद थी विशाखा, डॉक्टर पति रखता था 24 घंटे CCTV से नजर, शादी के सिर्फ 47 दिन बाद दे दी जान, महाराष्ट्र में ट्विशा जैसा केस

विशाखा, ट्विशा, दीपिका, अनु, लक्ष्मी,न जाने और कितनी बेटियों ने दहेज के दानवों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया. ठाणे की विशाखा की शादी को डेढ़ महीना भी पूरा नहीं हुआ था और पति बुरी तरह पीटता था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
डॉक्टर पति से तंग आकर नवविवाहिता ने दी जान.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • ठाणे की विशाखा ने तिलकर ने ससुराल में दहेज और प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली
  • विशाखा की शादी के बाद पति सीसीटीवी कैमरों से उसकी हर गतिविधि पर नजर रख प्रताड़ित करता था
  • विशाखा के आत्महत्या से पहले उसने माता-पिता को ससुराल में हो रहे अत्याचारों की पूरी जानकारी दी थी
मुंबई:

एक लड़की आंखों में कई सपने लिए मायके से ससुराल विदा होती है. पति अगर शैतान निकल आए तो वह हर दिन तिल-तिल मरती है. वह अपनी शादी वाले दिन को हर पल कोसती है. भोपाल का ट्विशा शर्मा, ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर, ठाणे के अंबरनाथ की विशाखा, ये वे महिलाएं हैं, ससुसाल की प्रताड़ना के चलते जिनकी जान चली गई. महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ में 26 साल की विशाखा की शादी परिवार ने डॉक्टर लड़के से 30 अप्रैल को ये सचकर कराई थी कि बेटी की जिंदगी खुशहाल बीतेगी. वे कहां जानते थे कि घर से विदा होते ही बेटी का सुख-तैन छिन जाएगा. वह पूरा दिन घर में क्या करती है, किससे फोन पर बात करती है, पत्नी की इन सभी गतिविधियों पर डॉक्टर पति सीसीटीवी कैमरों से नजर रखता था. वह ससुराल में खुद को कैद महसूस कर रही थी.

CCTV कैमरों से पति पर रखता था नजर

पत्नी पर नजर रखने के लिए डॉक्टर पति ने घर के कोने-कोने में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे. पति घर आकर विशाखा की दिनभर की गतिविधि देखता, से जैसे ही पता चलता कि उसने किसी से बात की है तो उसे बुरी तरह पीटता था. शादी के 47 दिन के भीतर उसने मानसिक और शारीरिक रूप से ससुराल में इतना टॉर्चर झेला कि उसके जीने की उम्मीद ही टूट गई. वह इस कदर टूट गई कि मायके जाने के दिन तक नहीं काट पाई. तंग आकर विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर दी. 

पिटाई और प्रताड़ना से तंग आकर विशाखा ने की आत्महत्या

जान देने से पहले विशाखा ने उसके साथ हो रहे अत्याचार की पूरी कहानी अपनी मां के सामने बयां की थी. माता-पिता उसे ससुराल से मायके वापस लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनको पता चला कि बेटी ने फांसी लगा ली है. ये सुनते ही परिवार की तो जैसे दुनिया ही उजड़ गई. उन्होंने अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में विशाखा के पति डॉक्टर नितिन तिलकर, सास छाया तिलकर और देवर निनाद तिलकर के खिलाफ उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. 

ससुरालवाले दहेज के लिए करते थे परेशान

विशाखा के परिवार का आरोप है कि शादी में मनमुताबिक मान-सम्मान न मिलने से ससुराल वाले नाराज थे. वे बहू पर मायके से गहने और पैसे लाने का लगातार दबाव बना रहे थे. इस मामले ने एक बार फिर से भोपाल का ट्विशा शर्मा डेथ केस औरग्रेटर नोएडा का दीपिका नागर केस याद दिला दिया.

Advertisement

ट्विशा शर्मा ने भी की थी आत्महत्या

ट्विशा के परिवार ने उसकी रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह और उसके वकील पति समर्थ सिंह पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने शादी के बाद कैश मांगे जाने की बात भी कही. परिवार का आरोप है कि ट्विशा का पति उसके होने वाले बच्चे का नाम पूछता था. बता दें कि 12 मई को ट्विशा की कटारा हिल्स स्थित घर में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है. लेकिन परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है.

दीपिका नागर को भी दहेज के लिए किया टॉर्चर

वहीं ग्रेटर नोएडा की 27 साल की दीपिका नागर तो याद ही होगी. आरोप है कि उसने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. जलपुरा गांव में दिसंबर 2024 को उसकी शादी हुई थी. परिवार का आरोप है कि ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे थे, जबकि उन्होंने शादी में 1 करोड़ रुपये खर्च किए थे. 50 लाख की फॉर्च्युनर कार भी गिफ्ट में दी थी. परिवार के मुताबिक, ससुराल वाले इतने लालची थे कि दीपिका को दहेज के लिए सताते थे. इससे तंग आकर उसने जान दे दी.

Advertisement

ये भी पढ़ें-ट्विशा, दीपिका और एश्वर्या... दहेज ने ले ली तीन बेटियों की जान, रईसी और पढ़ाई भी नहीं बचा पा रही जान?

ये भी पढ़ें- लड़कियों को दहेज के लिए मारे जाने से बचा नहीं पाती है पढ़ाई, सरकारी आंकड़ों में खो जाती है समाज की सच्चाई

Featured Video Of The Day
शिवसेना UBT की बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसदों को कारण बताओ नोटिस
Topics mentioned in this article
Newly Wed Suicide Case
Thane Suicide
Dowry Harrasment Case
Dowry
Twisha Sharma Case