गिरिडीह में रामनवमी की धूम, 700 से अधिक स्थानों पर निकला जुलूस, छतों पर ड्रोन और जमीन पर तैनात रही पुलिस

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह में रामनवमी पर अखाड़ों का जगह जगह आयोजन किया जा रहा है. 700 स्थानों पर जुलूस निकाला जा रहा है. जिसकी निगरानी ड्रोन के जरिए की जारी है. पढ़िए गिरिडीह से अमरनाथ सिन्हा की ये रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Giridih Ram Navami 2026
NDTV

Giridih Ram Navami 2026: झारखंड जिले के गिरडीह में रामनवमी के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है. अष्टमी की रात से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जुलूस और अखाड़ों का दौर शुरू हो गया है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, पूरे जिले में 700 से अधिक स्थानों पर रामनवमी के अवसर जुलूस निकाले गए., जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

अखाड़ों में दिखा पारंपरिक कला का संगम

रामनवमी जुलूस और अखाड़े की बात करें तो सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार अष्टमी की रात को ही यहां जुलूस निकलाकर जगह - जगह अखाड़ो का आयोजन किया गया. गिरिडीह शहर के मुख्य केंद्र बड़ा चौक सहित कोयलांचल क्षेत्र के महेशलुंडी और करहरबारी जैसी विभिन्न पंचायतों में भव्य अखाड़े सजाए गए. इन अखाड़ों में युवाओं और कलाकारों ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए. डंका की गूंज और 'जय श्रीराम' व 'बजरंगबली' के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया. वही आज यानी राम नवमी की शाम को एक बार फिर बड़ा चौक पर मुख्य अखाड़े का आयोजन होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मंत्री भी रहेंगे मौजूद 

आज यानि नवमी की शाम को बड़ा चौक पर अखाड़ा  का आयोजन किया जाएगा. जिसमें मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. 

ड्रोन से निगरानी और भारी पुलिस बल तैनात

अखाड़ा आयोजन के दौरान  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. संवेदनशील और अति-संवेदनशील इलाकों में छतों पर ड्रोन कैमरों के जरिए पैनी नजर रखी जा रही है.

Advertisement

सुरक्षा का बनाया अभेद्य किला  

अष्टमी की रात से निकल रहे जुलूस और बड़ा चौक में सजे अखाड़ा के दरमियान गिरिडीह के डीसी रामनिवास यादव के साथ साथ एसपी डॉ बिमल कुमार ने लगातार कम कसे हुए है.  प्रशासन के द्वारा बनाए गए मंच से दोनों अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही.

यह भी पढ़ें; चैत्र नवरात्रि पर वैष्णो देवी पहुंचीं मैथिली ठाकुर, दरबार का दिखाया अद्भुत नजारा, फैंस बोले- जय माता दी 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
हम ये जंग नहीं रुकवा सकते, लेकिन... खामेनेई की मौत पर उमर अब्दुल्ला ने क्या कह दिया