3 minutes ago

गाजियाबाद  में तीन बहनों की सामूहिक सुसाइड केस में नया खुलासा हुआ है, ये तीनों बहने कोरियन लवर ड्रामा से बेहद प्रभावित थी, इन्होंने अपना नाम Maria, Aliza aur cindy रख लिया था. पिता 2 करोड़ के कर्जे में दबा हुआ है, उसकी दो पत्नियां है. दोनों बहनें हैं. परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है. बेटियां स्कूल नहीं जाती थीं, पिता ने पिछले दिनों बच्चियों का मोबाइल फोन बेचकर फ्लैट के बिजली का रिचार्ज कराया था और बच्चियों की शादी कराने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्होंने कोरियन लवर से प्रभावित होने के बाद सुसाइड का कदम उठाया है. तीसरी साली के घर आने के बाद दोनों पत्नियां घर छोड़कर चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी टीला मोड थाने में दर्ज है. बता दें कि कोरियन लव गेम एक ऑनलाइन गेम है. यह इंटरनेट पर चलने वाले ऐसे ऑनलाइन चैट सिस्टम का नाम है, जिसमें सामने वाला खुद को कोरियन या विदेशी लड़का-लड़की बताकर बात शुरू करता है. यह गेम सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए फैलता है.

केस की 5 सबसे चौंकाने वाली बातें

  1. बताया जा रहा है कि जब तीनों बहनों का बंद कमरा खोला गया तो फर्श पर 'कोरियन स्टाइल' के कुछ अजीबोगरीब यंत्र बने हुए थे और घर का माहौल काफी डरावना था.
  2. बच्चियों ने अपनी जान देने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पापा सॉरी और हम कोरिया नहीं छोड़ सकते. कोरिया हमारी जिंदगी  और हमारी जान है. हम जान दे रहे हैं.
  3. पिता पर 2 करोड़ का कर्ज था, बिजली का बिल भरने के लिए पिता ने बच्चियों का मोबाइल बेच दिया था, जिसके कारण बच्चियां काफी नाराज थी, पिता ने बच्चियों को मोबाइल गेम की लत छोड़ने के लिए कहा था और शादी करवा देने की बात भी कही थी. पिता ने दो शादियां की थीं, दोनों बहनें थीं. और तीसरी साली को भी घर में रख लिया था, जिसकी वजह से घर में कलह रहती थी.
  4. यह मामला केवल 'कोरियन संस्कृति' के प्रति एक सनक का नहीं, बल्कि पारिवारिक कलह का भी है. मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि घर में 'कोरियन जुनून' (K-Obsession) को लेकर अक्सर झगड़े होते थे.
  5. पुलिस के मुताबिक, लड़कियों ने अपनी 4 साल की छोटी बहन 'देवू' को भी अपने 'K-वर्ल्ड' का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी. जब माता-पिता ने इसका विरोध किया और एक बहन की रुचि बॉलीवुड की तरफ बढ़ी, तो यह उनके लिए असहनीय हो गया. 

कैसे हुआ हादसा

रात के करीब दो बज रहे थे जब गाजियाबाद की 'भारत सिटी सोसाइटी' की नौवीं मंजिल पर एक ऐसी खामोशी पसरी थी, जो आने वाले तूफान का संकेत दे रही थी. तीन बहनें- 12 साल की पाखी, 14 साल की प्राची और 16 साल की विशिका अपने कमरे में मौजूद थीं. बाहर की दुनिया सो रही थी, लेकिन इन तीनों के दिमाग में एक मोबाइल गेम का नशा सिर चढ़कर बोल रहा था. अचानक तीनों बहनें एक-दूसरे का हाथ थामकर बालकनी की तरफ बढ़ीं और बिना किसी हिचकिचाहट के नीचे छलांग लगा दी. सुबह होने तक पूरा इलाका इस खबर से दहल उठा. जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, तो वहां मिले एक सुसाइड नोट ने सबको सुन्न कर दिया. उस कागज पर लिखा था, सॉरी पापा, गेम नहीं छोड़ पा रही हूं, अब आपको अहसास होगा कि हम गेम से कितना प्यार करते थे, जिसको आप छुड़वाना चाहते थे. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक- तीनों बहनों को एक 'कोरियन लव गेम' खेलने की लत थी.

Here are the LIVE Updates of Ghaziabad Three Sisters Suicide Case

    Feb 05, 2026 09:24 (IST)

    Ghaziabad Suicide Case LIVE: इंडिया के आदमी से शादी कभी नहीं, प्यार कोरियन से तो शादी भी उन्हीं से- डायरी डिटेल्स

    हम क्या तुम्हारी मार खाने के लिए जिएं इस दुनिया में, नहीं भाई नहीं मार से बढ़िया तो हमे मौत ही अच्छी लगेगी और शादी के नाम से तो हमारे दिल में टेंशन होती थी, हम पसंद और प्यार करते थे कोरियन से और शादी इंडिया के आदमी से, कभी नहीं ऐसे तो हमें खुद से भी उम्मीद नहीं थी.

    Feb 05, 2026 09:22 (IST)

    Ghaziabad Triple Suicide Case LIVE: बच्चियों ने किया अपनी बहन देवू का जिक्र उसे भी अपने साथ शामिल करना चाहती थी

    बच्चियों ने लिखा कि सच तो यह था कि हम तीनों देवू को अपना बनाना चाहते थे, पर तुम लोगों ने मौका ही नहीं दिया, उसको अमायरा, अक्षिता और अनाया जानवा दिया उसे बॉलीवुड बना दिया जिसे हम जान से भी ज्यादा हेट करते थे और जब हम देवु को अपने के-पोप और कोरियन रिश्तेदारो को जानवाते थे और कहते थे कि लीनो तुम्हारा भइया है तो तुम लीनो भइया और कुईना दीदी बोलना, ठीक है बेटा तो फिर तभी टीना मम्मी आ जाती थी और कहती थी कि उसे कोरियन मत बनाओ.

    Feb 05, 2026 09:11 (IST)

    Ghaziabad Suicide LIVE News: बच्चियों की डायरी से सामने आया खौफनाक सच

    बच्चियों ने डायरी में लिखा कि लो छुड़वाओगे हमसे कोरियन, कोरियन हमारी जान थी तो तुमने हिम्मत भी कैसे करी, हमसे हमारी जान छुड़वाने की. तुम नहीं जानते थे कि हम उन्हे कितना चाहते थे लो अब देख लिया सबूत. अब तो यकीन हो गया यहां कि कोरियन और के पोप हमारी जान है, जितना हम कोरियन एक्टर और के पोप ग्रुप को चाहते थे न उतना हम तुम घरवालों को भी नहीं चाहते थे.  कोरियन तो हमारी जान थी पर कोरियन के अलावा कुछ ओर भी ऐसा था जिसे हम अपनी जान से भी ज्यादा चाहते थे, तुम लोगों के लिए ऑप्शन लिखे हुए हैं.

    1. कोरियन एक्टर और के-पोप आल ग्रुप एंड कोरियन मुवीज प्लस कोरियन बीएल ड्रामा

    2. चाइना एक्टर और चाइना सोन्स और चाइना मुवीज प्लस चाइना बीएल

    3. थाइलेण्ड एक्टर एंड थाइ सोम्स और थाइ मुबीज प्लस थाइ बीएल ड्रामा

    4. जापान एक्टर एंड जापान सोम्स और जापान मुवीज प्लस जापान बीएल ड्रामा

    5. अमेरिका एंड लण्डन एक्टर प्लस मुवीज वेडनेसडे एडम्स

    6. इंग्लिश आल सॉग्स हॉलीवुड आल सोम्स

    7. पोपी प्ले टाइम गेम आल आफ करैक्ट्रस

    8. द बेबी इन येलो गेम

    9. इविल नन

    10. आइसक्रीम मेन गेम

    11. आइस गेम

    12. टैक्नो गेमर्स गेम प्ले (उज्जवल गेमर्स)

    13. डोरामोन कार्टून

    14. शिनवेन कार्टून

    15. पीजे मास्क कार्टून

    16. मशा एंड द बीयर कार्टून

    17. शिमोर एंड शाइन कार्टून

    18. पापा पीग कार्टून

    19. प्रिसिंस एलसा एंड अहाबेला एंड सिनड्रेला अरायल एंड अरोरा जासमीन एड रूपानजल मूलानन्द आल आफ प्रिंस एंड प्रिसिंस

    Feb 05, 2026 09:07 (IST)

    Ghaziabad 3 Sisters Suicide Case LIVE: पिता की शादियां भी तो नहीं थी कलह की वजह

    चेतन ने पहली पत्नी से शादी करीब 17 साल पहले की थी.  उससे बच्चे नहीं हो रहे थे इसलिए पत्नी की छोटी बहन से शादी कर ली. दूसरी पत्नी से 3 बेटियां हुईं, इसी बीच पहली पत्नी से एक बेटी और एक बेटा हुआ. बेटा 14 साल का है दिमागी तौर पर ठीक नहीं है जबकि उसकी बहन 16 साल की लड़की, जिसने सुसाइड कर लिया है वो थी.  बाकी 2 लड़कियां जिन्होंने सुसाइड किया है 14 और 12 साल की वो दूसरी पत्नी की हैं. दोनों पत्नी इसी फ्लैट में चेतन के साथ रहती हैं,  अब इन दोनों पत्नियों की सबसे छोटी बहन भी इन्हीं के साथ रहती है.

    Feb 05, 2026 08:49 (IST)

    सुसाइड करने वाली लड़कियों के कमरे की दीवार पर ये लिखा था

    सुसाइड करने वाली लड़कियों के कमरे की दीवार पर बच्चियों ने लिखा भी हुआ था. इसमें लिखा था- Make me a Hert of Broken, I am Very Very Alone, My Life is Very Very... इनमें से कुछ लाइनों को मिटाने की कोशिश भी की गई, लेकिन इन लड़कियों के दिमाग में काफी कुछ चल रहा था.

    Feb 05, 2026 08:45 (IST)

    जानें कितना खतरनाक है वो गेम जो लड़कियां खेलती थीं


    शुरुआत में सामने वाला दोस्ती और प्यार की बातें करता है. आसान-आसान टास्क दिए जाते हैं, ताकि भरोसा बन जाए, धीरे-धीरे टास्क बढ़ते जाते हैं. मानसिक दबाव बनने लगता है. कई मामलों में बात न मानने पर डराया जाता है. इससे खेलने वाला व्यक्ति तनाव में आ जाता है और उसका व्यवहार बदलने लगता है. कोरियन लवर जैसे गेम साधारण गेम्स की कैटेगरी में नहीं आते. इन्हें टास्क बेस्ड, सिमुलेशन या रोल-प्लेइंग गेम कहा जाता है. K-Drama और कोरियन पॉप कल्चर पर आधारित इस गेम में प्लेयर को एक वर्चुअल कोरियन कैरेक्टर के प्यार में दिखाया जाता है. गेम इस तरह डिजाइन किए जाते हैं कि खिलाड़ी को लगता है कि वह सच में किसी से बात कर रहा है. इसमें मिलने वाले टास्क और चुनौतियां धीरे-धीरे खिलाड़ी को असल जिंदगी से काट देती हैं. इसी तरह के ब्लू व्हेल या मोमो चैलेंज जैसे गेम्स पहले भी चर्चा का विषय बन चुके हैं. खतरनाक बात ये है कि इन गेम्स के कुछ अनऑफिशियल वर्जन या उनसे जुड़े ऑनलाइन कम्युनिटी ग्रुप्स प्लेयर्स को खतरनाक टास्क देते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी फोन या टैब पर गेम खेलता है, तो आपके लिए कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है.

    Featured Video Of The Day
    Ajit Pawar Plane Crash: मौत से पहले अजित पवार ने क्या कहा? | Top News | Baramati | Black Box