गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर: 50 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट, 70 मिनट में दिल्ली, NCR के 4 शहरों को हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Namo Bharat Train in Delhi NCR:गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट नमो भारत कॉरिडोर पर एनसीआरटीसी ने तैयारी तेज कर दी है. ये दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के साथ गाजियाबाद जैसे चार इंटरकनेक्टेड शहरों के बीच हाईस्पीड नेटवर्क तैयार करेगी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Ghaziabad Jewar Namo Bharat Corridor: नमो भारत कॉरिडोर गाजियाबाद नोएडा एयरपोर्ट
NDTV
गाजियाबाद:

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर भी दिल्ली-मेरठ नमो भारत रूट की तरह होगा. इसमें रैपिड रेल और मेट्रो दोनों दौड़ेंगी. इस कॉरिडोर के चालू होते ही दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद को आपस में एक हाईस्पीड कनेक्टिविटी रूट मिलेगा.इस नमो भारत ट्रेन रूट की प्रारंभिक डीपीआर तैयार हो गई है और नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन दिल्ली-मेरठ रूट जहां 82 किमी लंबा था, वहीं ये कॉरिडोर 72.5 किलोमीटर का होगा. ये गाजियाबाद के नमो भारत स्टेशन से शुरू होकर नोएडा एयरपोर्ट तक जाएगा. इसकी दूरी 50 मिनट में पूरी हो जाएगी. एनसीआरटीसी पहले दिल्ली के सराय काले खां से जेवर तक के लिए एक सीधे नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर पर विचार कर रही थी, लेकिन अब फोकस गाजियाबाद से जेवर रूट पर है. गाजियाबाद-नोएडा एयरपोर्ट रैपिड रेल बनती है तो अपने आप ही दिल्ली से कनेक्ट हो जाएगी, क्योंकि गाजियाबाद उसके रूट में है. 

  • 72.44 किलोमीटर लंबाई
  • 20,640 करोड़ अनुमानित लागत
  • 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
  • 22 स्टेशन, 11 रैपिड रेल और 11 लोकल मेट्रो 

एनसीआर में नमो भारत कॉरिडोर का नया रूट

ये गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से NCR में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत तीन राज्यों के बीच आसान कनेक्टिविटी देगी. जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद का सफर 50 मिनट से कम समय में पूरा होगा. दिल्ली के सराय काले खां से नोएडा एयरपोर्ट ​​70 मिनट से कम टाइम में सफर होगा. दिल्ली एयरोसिटी तक 80 मिनट और बेगमपुल तक 85 मिनट से कम समय में यह सफर पूरा होगा. यह नमो भारत कॉरिडोर ग्रेटर नोएडा के घनी आबादी वाले इलाकों को भी जोड़ेगा.

नमो भारत RRTS और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर

NCRTC का कहना है कि 29 दिसंबर के प्रस्ताव के अनुसार, गाजियाबाद-जेवर नमो भारत RRTS और मेट्रो दोनों एक ही ट्रैक पर होगा. इस नमो भारत का गाजियाबाद पहला स्टेशन होगा. जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ये खत्म होगा. रैपिड रेल रूट का करीब 71.5 किमी हिस्सा एलिवेटेड होगा और 1.29 किमी हिस्सा अंडरग्राउंड होगा. नोएडा एयरपोर्ट पर नमो भारत स्टेशन भूमिगत होगा. एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर के पास ये स्टेशन होगा.

नमो भारत कॉरिडोर पर कितने 22 स्टेशन

टीओआई रिपोर्ट के अनुसार, नमो भारत कॉरिडोर पर गाजियाबाद के अलावा कुल 22 स्टेशन हैं. इन स्टेशनों में नोएडा एयरपोर्ट छोड़कर 21 स्टेशन एलिवेटेड होंगे. इसमें मेट्रो नमो भारत स्टेशन से इकोटेक-VI तक चलेगी. मेट्रो के कुल 18 स्टेशन होंगे. नमो भारत कॉरिडोर में रैपिड रेल के 11 स्टेशन होंगे. रैपिड रेल और मेट्रो दोनों के 7 स्टेशन कॉमन होंगे. इस नमो भारत रूट पर इकोटेक-6 में डिपो और वर्कशॉप होगी. जबकि YEIDA सेक्टर 21 सहायक डिपो का काम करेगी. 

Advertisement

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत RRTS कॉरिडोर 

गाजियाबाद-जेवर नमो भारत कॉरिडोर में सूरजपुर और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क मेन जंक्शन होगा. गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के लिए इंटरचेंज कर सकते हैं. जेवर एयरपोर्ट से गाजियाबाद पहुंचकर नोएडा मेट्रो एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो रेड लाइन भी पकड़ सकते हैं. साहिबाबा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा वेस्ट (चार मूर्ति चौक), सूरजपुर, कासना, यीडा के सेक्टर और इकोटेक भी इस रूट से जुड़ जाएंगे. केंद्र सरकार इस परियोजना में 50 फीसदी फंडिंग कर रही है. बाकी यीडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और यूपी सरकार योगदान देगी.

ये भी पढ़ें - नमो भारत का नया कॉरिडोर नोएडा-गाजियाबाद से गुरुग्राम तक बनेगा, सिद्धार्थ विहार, सूरजपुर से दनकौर, जेवर तक दौड़ेगी हाईस्पीड रैपिड रेल

Advertisement

नोएडा एयरपोर्ट को तेज स्पीड कनेक्टिविटी

नोएडा एयरपोर्ट के लिए सुरक्षित, तेज और आसान कनेक्टिविटी के लिए ये रैपिड रेल कॉरिडोर वरदान बनेगा. गाजियाबाद, दिल्ली के अलावा मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और वेस्ट यूपी के अन्य शहरों को नोएडा एयरपोर्ट के लिए फास्ट ट्रैक कनेक्टिविटी मिलेगी.एक ही ट्रैक पर नमो भारत और लोकल मेट्रो ट्रेनें भी चलेंगी. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव घटेगा. ग्रेटर नोएडा, यीडा सिटी और जेवर क्षेत्र के साथ प्रस्तावित न्यू नोएडा में औद्योगिक, व्यावसायिक और रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़ें - दिल्ली NCR से 4 रूट पर चलेगी नमो भारत ट्रेन, नोएडा, पानीपत, करनाल शामिल, NCRTC का DPR को ग्रीन सिग्नल

ये भी पढ़ें - दिल्ली से 6 रूट पर दौड़ेगी नमो भारत, पानीपत, अलवर के बाद पलवल-रोहतक, बड़ौत तक रैपिड रेल, 4 राज्य होंगे कनेक्ट

ये भी पढ़ें - यूपी से नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट, खुर्जा, बागपत से हापुड़, पिलखुवा तक दिल्ली-मेरठ के बाद रैपिड रेल विस्तार
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
CBI जांच नहीं तो लड़ाई बढ़ेगी? रांची से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

Topics mentioned in this article
Ghaziabad Jewar Namo Bharat Corridor
Namo Bharat Corridor In Delhi NCR
Rapid Rail Corridor In Delhi NCR
Ghaziabad Noida Airport Namo Bharat Corridor
RRTS Corridors In Delhi NCR