अविश्वसनीय, अजेय, अपराजित भारत... गौतम अदाणी ने अलग अंदाज में दी टीम इंडिया को जीत की बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने टीम इंडिया को बधाई दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत ने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता
  • गौतम अदाणी ने टीम इंडिया की जीत को अविश्वसनीय, अजेय और अपराजेय करार देते हुए बधाई दी
  • संजू सैमसन ने फाइनल मैच में 89 रन बनाए और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अलग अंदाज में बधाई दी है. गौतम अदाणी ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा- अविश्वसनीय, अजेय, अपराजेय भारत. New Zealand का हिसाब-किताब बराबर! गौतम अदाणी ने संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की, जिन्‍होंने भारतीय टीम की जीत में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई.   

टीम इंडिया की जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है. टीम इंडिया की जीत पर लोगों में उल्लास का माहौल है और देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. इस जीत पर अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने एक्‍स ट्वीट में कहा, ' अविश्वसनीय. अजेय. अपराजित भारत!! टी20 2026 विश्व कप चैंपियनशिप के लिए बधाई! न्यूज़ीलैंड का खाता-किताब बराबर!'

गौतम अदाणी ने संजू और बुमराह की तारीफ करते हुए लिखा, 'विझिनजाम के संजू सैमसन क्यूएफ/एसएफ/अंतिम स्कोर: 97, 89, 89. इतनी कंसिस्टेंसी तो अदाणी के विझिंजम पोर्ट के क्रेन में भी नहीं! और बुमराह? इनको खेलते खेलते तो बल्‍लेबाज राह खो देते हैं. अहमदाबाद का प्‍लेयर, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ!'

Advertisement

गुजरात के अहमदाबाद में रविवार को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच में सूर्यकुमार यादव के कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. संजू सैमसन ने इस मैच में शानदार 89 रनों की पारी खेली. फाइनल में भारत की न्यूज़ीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है. क्रिकेट प्रेमियों से लेकर खेल जगत से जुड़े लोगों तक हर कोई टीम इंडिया की शानदार जीत पर गर्व जता रहा है. फाइनल मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की हर ओर सराहना हो रही है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War News: Lebanon में मचेगी तबाही! नेतन्याहू ने सेना को दिया बड़ा आदेश | Hezbollah | Gaza
Topics mentioned in this article