गैंगवार, रंगदारी और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन; बुलंदशहर एनकाउंटर में ढेर नसीम दुर्रानी की पूरी कहानी

25 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे, 50 हजार रुपये का इनाम, छोटा शकील से कथित संपर्क और दिल्ली-एनसीआर की खूनी गैंगवार... नसीम दुर्रानी का नाम वर्षों तक अपराध जगत में चर्चा में रहा. कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुए चर्चित मर्डर केस के बाद उसकी तलाश तेज हुई और आखिरकार बुलंदशहर में पुलिस एनकाउंटर में उसकी कहानी खत्म हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कौन था नसीम दुर्रानी? छोटा शकील कनेक्शन से गैंगवार तक पूरी क्राइम कुंडली
NDTV
नई दिल्ली / बुलंदशहर:

दिल्ली-एनसीआर के क्राइम नेटवर्क का चर्चित नाम और कई संगीन मामलों में वांटेड गैंगस्टर नसीम दुर्रानी बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें नसीम को कई गोलियां लगी थीं. उसके बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार नसीम हाल ही में दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में हुई समीर उर्फ भूरा की हत्या का मुख्य आरोपी था, जो कपिल मिश्रा के कार्यालय के पास हुई थी.

समीर हत्याकांड के बाद बढ़ी थी तलाश

नसीम दुर्रानी का नाम 16 नवंबर 2026 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में हुई समीर उर्फ भूरा की सनसनीखेज हत्या के बाद फिर चर्चा में आया था. पुलिस जांच में सामने आया कि स्कूटी पर सवार समीर पर बाइक सवार हमलावरों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग की थी. यह वारदात दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के स्थानीय कार्यालय के पास हुई थी. सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला था कि नसीम खुद घटनास्थल पर मौजूद था और उसने समीर पर गोली चलाई थी.

कौन था नसीम दुर्रानी?

नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह लंबे समय से दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में सक्रिय था. उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी और चोरी समेत 25 से अधिक मामले दर्ज थे. उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. बताया जाता है कि वर्ष 2010 में हत्या के एक मामले में जेल जाने के बाद उसका नाम लगातार संगठित अपराध से जुड़ता गया.

छोटा शकील से संपर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नसीम के अंडरवर्ल्ड से जुड़े संबंधों की जांच पहले भी होती रही है. बताया जाता है कि वर्ष 2016-17 के दौरान उसकी पहचान जुनैद चौधरी नामक अपराधी के जरिए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से हुई थी. आरोप है कि छोटा शकील ने नसीम दुर्रानी को तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी. हालांकि, यह साजिश कभी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी. इसके अलावा पाकिस्तान मूल के लेखक और राजनीतिक टिप्पणीकार तारिक फतेह की हत्या की साजिश में भी नसीम का नाम सामने आया था. कुछ अन्य लोगों की हत्या के लिए भी सुपारी तय किए जाने की बात सामने आई थी.

Advertisement

गैंगवार का बड़ा चेहरा

नसीम दुर्रानी की गैंग का सबसे बड़ा टकराव पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सक्रिय राजा मेवाती उर्फ अक्की डॉन और उसके सहयोगियों से था. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों गिरोहों के बीच इलाके में वर्चस्व, सट्टेबाजी, ड्रग्स के कारोबार और कथित वसूली को लेकर लंबे समय से दुश्मनी चल रही थी. इस गैंगवार में 26 मई 2026 को खजूरी खास इलाके में राजा मेवाती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद 15 जून को दयालपुर के नेहरू विहार में नसीम के करीबी और कथित फाइनेंसर राशिद उर्फ पानीवाला की हत्या कर दी गई. इस मामले में हारून सैफी और उसके गिरोह के लोगों पर आरोप लगे. हारून को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें : गैंगस्टर नसीम दुर्रानी बुलंदशहर एनकाउंटर में ढेर, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर किया था मर्डर

Advertisement
Featured Video Of The Day
दुनिया में मुसलमान ज्यादा होंगे या ईसाई? तारीख भी तय!

Topics mentioned in this article
Encounter
Bulandshahr Encounter
Delhi NCR Gang
Underworld Connection
Gangster Encounter

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं