दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 7 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज, खुलने की तारीख और रूट जानिए

Delhi to Prayagraj in 7 Hours: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के खंड-5 का निर्माण तेजी से चल रहा है. इसके शुरू होने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
गंगा एक्सप्रेसवे को मिलेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का कनेक्शन
NDTV

यूपी के सबसे लंबा एक्सप्रेसवे गंगा एक्सप्रेसवे आम जनता के लिए खुल गया है. इस हाई स्पीड कॉरिडोर से मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी 5 से 6 घंटे में पूरी हो जाती है. अब इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-नोएडा भी जुड़ने जा रहा है. इसके लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. इसे जोड़ने की योजना पर काम जारी है. अब इसे लेकर नया अपडेट सामने आया है. NHAI के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के खंड-5 का 83 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो गया है. इसी साल यह पूरा हो जाएगा और दिल्ली से प्रयागराज तक की पहुंच और ज्यादा आसान हो जाएगी.

NHAI खंड-5 पर तेजी से चल रहा काम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के खंड-5 पर काम तेजी से चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NHAI के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि 83 फीसदी से ज्यादा निर्माण कार्य पूरा हो गया है. इसी साल अक्टूबर में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यह सेक्शन खुल जाएगा. इसके बाद दिल्ली-नोएडा से मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे तक पहुंच सकेंगे. इसके बाद दिल्ली से प्रयागराज की दूरी मात्र 7 से 7.5 घंटे में पूरी हो सकेगी.

कैसे जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे?

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का यह सेक्शन करीब साढ़े 14 किलोमीटर लंबा है. इसका 9 किलोमीटर का हिस्सा मेरठ जिले में है वहीं करीब साढ़े 5 किलोमीटर का हिस्सा गाजियाबाद जिले में है. मेरठ के सात और गाजियाबाद के तीन गांवों के बीच से यह कॉरिडोर गुजरेगा. वहीं मेरठ एक्सप्रेसवे पहले से ही जनता के लिए खुला हुआ है, बस इसी सेक्शन का काम जारी है. इसी सेक्शन को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा.

Advertisement

हरिद्वार-ऋषिकेश भी जुड़ेगा

गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ने के साथ ही यूपी और उत्तराखंड के कई शहरों की भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी. इससे बिजनौर, मेरठ और मुजफ्फरनगर जैसे पश्चिमी यूपी के जिले को कनेक्ट होंगे ही, साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश इससे जुड़ेंगे. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा गया है. ऐसे में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से भी कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी.

गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तार की योजना

गंगा एक्सप्रेसवे पहले से ही यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है. लेकिन सरकार इसे और एक्सटेंड करने का प्लान बना रही है. इसे एक छोर को मेरठ एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जा रहा है. तो वहीं दूसरे छोर यानी प्रयागराज वाले हिस्से का विस्तार बलिया और आगे बिहार बॉर्डर तक किया जा सकता है. इसके अलावा प्रयागराज-बलिया लिंक में इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधा कनेक्ट किया जाएगा, जो बिहार बॉर्डर पर बक्सर से जुड़ता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली से पटना चलेगी बुलेट ट्रेन, बक्सर, कटिहार समेत बिहार में 5 स्टेशन, यूपी समेत 4 राज्यों को जोड़ेगी

Featured Video Of The Day
पहाड़ से मैदान, माॅनसून ने मचाई तबाही!
Topics mentioned in this article
Ganga Express Way
Ganga Expressway
Ganga Expressway Connection
Delhi Meerut Expressway
Delhi To Prayagraj