लद्दाख में हिमस्खलन से लद्दाख स्काउटस के चार सैनिकों की मौत

लद्दाख में हिमस्खलन से लद्दाख स्काउटस के चार सैनिकों की मौत

लद्दाख में सुरक्षा जवान (प्रतीकात्मक चित्र)

नई दिल्ली:

जम्मू कश्मीर के बर्फीले रेगिस्तान लद्दाख में लद्दाख स्काउटस के चार सैनिकों की भारी हिमस्खलन की वजह से मौत हो गई। चारों जवान पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। ये चारों जवान लद्दाख के दक्षिणी ग्लेशियर पर पेट्रोलिंग के लिए निकले थे कि उसी समय भारी हिमस्खलन के चपेच में आ गये। इस वजह से इन जवानों की मौत हो गई। यह हादसा कल शाम 4.30 बजे हुआ।

सेना के सूत्रों ने बताया कि कल सुबह तक मौसम बिल्कुल ठीक था, लेकिन देर शाम को यह खराब हो गया जिस कारण यह हादसा हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

हालांकि हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान चलाया गया लेकिन चारों जवानों को नहीं बचाया जा सका। चारों जवानों के शव को  निकाल लिया गया और फिर उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मरने वाले चारों जवानों की पहचान हवलदार तसेवांग नुरबू, हवलदार दोरजे ग्यालतसन, राइफलमैन मोहम्मद युसूफ और राइफलमैन जिगमैद चोसदुप के रूप में हुई है।