पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में हुए शामिल, बोले- ये मेरे जीवन का बड़ा दिन

Leander Paes Join BJP: बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं. बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली
  • केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में लिएंडर पेस बीजेपी में शामिल हुए
  • बंगाल चुनाव से पहले लिएंडर पेस का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

 टेनिस के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में वह पार्टी में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार की मौदूजगी में उन्होंने बीजेपी जॉइन की. बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका बीजेपी में शामिल होना काफी फायदमंद माना जा रहा है. बता दें कि लिएंडर ने पिछले दिनों बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पश्चिम बंगाल दौरे पर मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ सौमिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे.

लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर किया धन्यवाद

बंगाल चुनाव के लिहाज से लिएंडर पेस का बीजेपी जॉइन करना काफी अहम माना जा रहा है. दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में मंत्री किरन रिजिजू ने पूर्व टेनिस खिलाड़ी को बीजेपी की सदस्यता वाली पर्ची दी. साथ ही फूलों का एक बुके देर पार्टी में उनका स्वागत किया. वहीं लिएंडर पेस ने हाथ जोड़कर उनका धन्यवाद करते नजर आए. बीजेपी में शामिल होने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी.बता दें कि लिएंडर पेस से पहले भी तमाम खिलाड़ी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. कुछ ने तो चुनाव भी लड़ा और कुछ मंत्री और  राज्यसभा सांसद भी बने. 

बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर जिम्मेदारी

बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है. मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं. बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं. बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है.

ये भी पढ़ें- गिरते रुपये को थामने का वक्त, RBI से SBI की अपील- तिजोरी खोलिए, उठाइए ये 5 कदम

Advertisement

लिएंडर पेस से बीजेपी को क्या फायदा?

लिएंडर के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को बंगाल विधानसभा चुनाव में फायदा हो सकता है. क्यों कि बंगाल में उनका फैन बेस काफी अच्छा है. लोग उनको पसंद करते हैं. ऐसे में वह बड़े वोट बैंक को बीजेपी से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकते हैं. अगर बीजेपी उनको उम्मीदवार बनाती है तो इसका असर शहरी वोटर्स पर जरूर देखने को मिल सकता है. युवा वोट भी बीजेपी की तरफ आकर्षित होगा. युवाओं का वोट पसेंटेज बढ़ने से पार्टी को उसका फायदा मिल सकता है.
 

Featured Video Of The Day
Pakistan Petrol Diesel Gas News: पेट्रोल-320 रु, डीजल-335 रु लीटर! जंग के बीच पाकिस्तान में 'कयामत'!