- CJP प्रोटेस्ट के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह पर FIR दर्ज हुई है.
- इस मामले में सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी प्रतिक्रिया दी है.
- सौरव दास ने मामले में रुचिका सिंह का बचाव किया है. यह वीडियो प्रदर्शन के दौरान वायरल हुआ था.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पर हुए छात्र आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द कहने वाली रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा पुलिस ने FIR दर्ज की है. सुप्रीम कोर्ट की वकील स्मृति सिंह चंदेल की शिकायत पर यह एक्शन हुआ है. मामला दिल्ली की सीमा से जुड़ा था. इसलिए नोएडा पुलिस ने जीरो एफआईआर के तहत मामला आगे बढ़ाया है. वहीं इस मामले में कॉकरोज जनता पार्टी CJP के प्रकक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है. रुचिका सिंह का वीडियो छात्र आंदोलन के दौरान जमकर वायरल हुआ था.
सौरव दास ने कार्रवाई को बताया गैर कानूनी
रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का बयान आया है. उनका कहना है 'यह पूरी तरह से गैर-कानूनी है. अगर ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया गया है जो अपमानजनक है, तो संबंधित व्यक्ति उस व्यक्ति के खिलाफ सिविल और क्रिमिनल मानहानि का केस कर सकता है. हालांकि, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ क्रिमिनल कानूनी कार्रवाई का इस्तेमाल करना बहुत निंदनीय है और किसी को भी सिर्फ आपत्तिजनक भाषा के लिए सजा नहीं दी जानी चाहिए. मैं यह नहीं कह रहा कि भाषा सही है. भाषा गलत हो सकती है, किसी को आपत्तिजनक लग सकती है, लेकिन यह ऐसे लोगों के खिलाफ क्रिमिनल कानूनी कार्रवाई शुरू करने की वजह नहीं हो सकती. इससे लोगों में डर पैदा होता है.मुझे नहीं लगता कि यह किसी को भी मंज़ूर है, खासकर युवा पीढ़ी को.'
ये भी पढ़ेंः PM पर अभद्र टिप्पणी के मामले में एक्शन, जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल युवती के खिलाफ FIR
सौरव दास ने कहा 'मैं युवा पीढ़ी से गुजारिश करूंगा कि वे अपने शब्दों, और लोगों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने वाले अपमानजनक वाक्यों को लेकर बहुत सावधान रहें. इसके बावजूद, क्रिमिनल कानूनी कार्रवाई का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है, ऐसा नहीं होना चाहिए. हम पुलिस से भी कहेंगे कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी राजनीतिक मकसद के लिए अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करें.'
पवन खेड़ा ने भी किया बचाव
वहीं इस मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने भी बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है 'अपशब्द नहीं कहना चाहिए, लेकिन अब घर के बच्चे अगर गलती कर दें तो क्या केस दर्ज करते हैं. वह तो बस एक बच्ची है, लेकिन पूरा राइट-विंग इकोसिस्टम उसके पीछे पड़ा है, उसकी निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है.'
CJP प्रदर्शन के दौरान वायरल हुआ था वीडियो
बता दें कि कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. रुचिका सिंह का वीडियो भी इसी दौरान वायरल हुआ था. जिसमें वह पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही थी. बताया जा रहा है कि आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर दिल्ली पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है.
ये भी पढ़ेंः मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं-सौरव दास ने क्यों कही यह बात, कंगना रनौत से जुबानी जंग तेज