1.3 मिलियन फॉलोअर्स वाले फाइनेंस इन्फ्लुएंसर की सुसाइड पर बवाल, पिता ने CEO पर लगाया साइबर-बुली का आरोप

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेटा ने डिसेबल कर दिया था हरीश का इंस्टाग्राम हैंडल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • चेन्नई के फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश ने इंस्टाग्राम पर साइबर बुलिंग के बाद आत्महत्या की, ऐसे आरोप लग रहे
  • हरीश के पिता का आरोप है कि वेंचर स्टूडियो के सीईओ जेसन सैमुअल ने उन्हें ऑनलाइन परेशान किया था
  • मेटा कंपनी ने जेसन सैमुअल के आरोपों के बाद हरीश का इंस्टाग्राम हैंडल डिसेबल कर दिया था
नई दिल्‍ली:

क्‍या साइबर बुलिंग किसी इन्फ्लुएंसर की जान ले सकती है? चेन्‍नई में एक इन्फ्लुएंसर की मौत की वजह साइबर बुलिंग को ही ठहराया जा रहा है. फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश की मौत ने साइबर बुलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. दरअसल, चेन्नई में इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन से ज्‍यादा फॉलोअर्स वाले एक फाइनेंस इन्फ्लुएंसर वी. हरीश ने आत्महत्या कर ली है. उनके पिता का आरोप है कि एक वेंचर स्टूडियो के सीईओ ने उन्हें साइबर-बुली (ऑनलाइन परेशान) किया था. इससे परेशान होकर हरीश ने अपनी जान दे दी. हालांकि, सीईओ जेसन सैमुअल ने अपनी सफाई में कहा कि उन्‍होंने हरीश को साइबर बुली नहीं किया. उन्‍होंने सिर्फ इतना कहा था कि हरीश के पास  जरूरी लाइसेंस और अधिकार नहीं हैं.

मेटा ने डिसेबल कर दिया था हरीश का इंस्टाग्राम हैंडल
 

27 वर्षीय वी. हरीश, जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 'फाइनेंस विद हरीश' नाम का सोशल मीडिया हैंडल चलाते थे. वह चेन्नई में अपने किराए के विला में फंदे से लटके पाए गए. हरीश के पिता का दावा है कि वेंचर स्टूडियो 'जेमुरिया इंक' के सीईओ जेसन सैमुअल ने उन्हें निशाना बनाया था. सैमुअल के आरोपों के बाद मेटा ने हरीश का इंस्टाग्राम हैंडल डिसेबल कर दिया था, जिसके बाद वह एक नए हैंडल से वीडियो डाल रहे थे.

CEO ने दी सफाई 

हरीश के पिता ने बताया कि इस वजह से हरीश काफी तनाव में थे, जिसके चलते उन्होंने अपनी जान दे दी. उन्होंने इस मामले में पुलिस जांच की मांग भी की है. मंगलवार शाम को 'एक्‍स' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में सैमुअल ने कहा कि वह हरीश की मौत से सदमे में हैं. हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्होंने बस इतना बताया था कि इन्फ्लुएंसर ने तथ्यों को 'गलत तरीके से पेश' किया था. उन्होंने दावा किया कि हरीश सेबी से रजिस्टर्ड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर नहीं थे और उन्होंने हाल ही में 'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' (AMFI) से अपना AMFI रजिस्ट्रेशन नंबर (ARN) लिया था.

हरीश ने दी थी गलत जानकारी?

सैमुअल ने लिखा, "जो कुछ हुआ है, उससे मैं बहुत दुखी और हैरान हूं. मैंने उन्हें साइबर-बुली नहीं किया है. मैंने बस यह बताया था कि उनके पास जरूरी लाइसेंस और अधिकार नहीं हैं, उन्होंने लाइसेंस के बारे में गलत जानकारी दी और सेबी, एएफएफआई के साथ धोखाधड़ी की है. उन्होंने अपने काम के लिए सेबी से आरआईए लाइसेंस नहीं लिया था, और यह गलत दावा किया कि उनके पास AMFI लाइसेंस है, जबकि उन्हें ARN हाल ही में मिला था. यानी, वह जो कर रहे थे, उसके लिए वह कानूनी रूप से गलत था."

Advertisement

ये भी पढ़ें:- मैड संधू हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी, अहमदाबाद से दबोचा गया शूटर परमिंदर काका, गोल्डी ढिल्लों गैंग से कनेक्शन

सैमुअल ने आगे कहा, "मैंने वीडियो में उनसे साफ कहा था कि वे वापस आएं और सेबी के उचित लाइसेंस के साथ काम करें. मेरा कभी यह इरादा नहीं था और न ही मैंने सोचा था कि ऐसा कोई कदम उठाया जाएगा. मैं इस हादसे पर शोक व्यक्त करता हूं." पुलिस ने अभी तक इस मौत के मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है.

Advertisement

क्‍या होती है साइबर बुलिंग? 

साइबर बुलिंग का मतलब होता है किसी को ऑनलाइन, सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर जानबूझकर बार-बार परेशान करना, धमकाना, शर्मिंदा करना या निशाना बनाना. यह सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स, ऑनलाइन फोरम और मल्टीप्लेयर गेमिंग प्लेटफॉर्म पर हो सकती है. आमने-सामने होने वाली बुलिंग के उलट, साइबर बुलिंग कभी भी हो सकती है. साइबर बुलिंग करने वाले इसे अभिव्‍यक्ति की आजादी के साथ जोड़ते हैं. हालांकि, लाइन क्रॉस होने पर ऐसे मामलों में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है. 

ये भी पढ़ें:- 'शादीशुदा शख्स के संपर्क में थी निधि, फांसी के वक्त वीडियो कॉल पर था', इन्फ्लुएंसर की मां ने बताई पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
दशहरा पर कॉकरोच दहन, राजा भैया ने निकाली 500 बंदूक!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं