सोने में चीन का खेल! Rhenium और Tungsten मिलाकर बेचा जा रहा नकली गोल्ड, मशीनें भी खा रही हैं धोखा

इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि कई मामलों में मिलावट सोने की भीतर की परत में की जाती है. ऐसे में सामान्य XRF मशीनें इसे आसानी से नहीं पकड़ पातीं है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिल्ली में ज्वेलर की एक दुकान पर नकली सोना सामने आया, जिसे मशीन तक नहीं पकड़ सकी.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • दिल्ली के करोलबाग में एक ज्वैलर के पास शुद्ध दिखने वाला सोना जांच में Rhenium और Tungsten की मिलावट पाया गया
  • Rhenium और Tungsten चीन से आयातित पाउडर हैं, जिनका उपयोग सोने में मिलावट कर आर्थिक लाभ के लिए किया जाता है
  • Tungsten का घनत्व सोने के समान होने के कारण इसे सोने में मिलाना और पहचानना मुश्किल होता है

सोना भारतीय परिवारों की पहली पसंद माना जाता है और लोग अपनी मेहनत की कमाई से गहने खरीदते हैं. लेकिन अब इसी सोने के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है. दिल्ली में एक ऐसा मामला पकड़ा गया, जिसमें शुद्ध दिखने वाला सोना जांच के बाद मिलावटी निकला. हैरानी की बात यह है कि सोने में मिलाए गए विशेष धातुओं को कई आधुनिक मशीनें भी आसानी से नहीं पकड़ पाईं.

दरअसल दिल्ली के करोलबाग में एक नामी ज्वैलर के पास गहने बनाने के लिए 100 ग्राम का सोने का बिस्कुट पहुंचा. पहली नजर में सब कुछ सामान्य लग रहा था लेकिन जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ. जब बिस्कुट को बीच से काटकर उसके 50 ग्राम हिस्से की जांच की गई तो उसमें 15.78 ग्राम Rhenium और 24.48 ग्राम Tungsten की मिलावट मिली. यह देखकर ज्वैलर भी हैरान रह गए क्योंकि बाहर से देखने पर बिस्कुट पूरी तरह शुद्ध सोने जैसा दिख रहा था.

चीन से आ रहा है मिलावट का नया फॉर्मूला

ज्वैलरी कारोबारी प्रवीण हीरावालन के मुताबिक पिछले दो से तीन वर्षों में इस तरह की मिलावट के मामले बढ़े हैं. उन्होंने बताया कि Rhenium और Tungsten का पाउडर चीन से मंगाया जाता है और बाद में इसे सोने में मिलाकर बाजार में बेचा जाता है. कुछ हजार रुपये का यह पाउडर मिलावट के बाद लाखों रुपये का फायदा दिला देता है. ऐसे में ग्राहकों और कारोबारियों दोनों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.

क्यों चुनी जाती हैं यही दो धातुएं?

विशेषज्ञों के अनुसार Tungsten का घनत्व 19.25 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है जबकि शुद्ध सोने का घनत्व करीब 19.30 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है. घनत्व लगभग समान होने की वजह से Tungsten सोने में आसानी से मिल जाता है और पहचानना मुश्किल हो जाता है.

Advertisement

वहीं Rhenium का घनत्व लगभग 21 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है जो सोने से भी अधिक है. कम मात्रा में मिलाने पर भी यह वजन बढ़ा देता है. इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये प्रति किलो है जो सोने की तुलना में काफी सस्ती है. भारत में इसका उत्पादन नहीं होता इसलिए यह अधिकतर चीन से पाउडर के रूप में आता है.

कई मशीनें नहीं पकड़ पातीं मिलावट

विशेषज्ञों का कहना है कि कई मामलों में मिलावट सोने की भीतर की परत में की जाती है. ऐसे में सामान्य XRF मशीनें इसे आसानी से नहीं पकड़ पातीं. प्रवीण हीरावालन बताते हैं कि उनके पास अत्याधुनिक XRF मशीन है जिसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपये तक होती है. इसी मशीन की मदद से वे धोखाधड़ी का पता लगा सके. यदि बिस्कुट को बीच से काटकर जांच नहीं की जाती तो मिलावट सामने नहीं आती.

Advertisement

जानकारों का कहना है कि छोटे शहरों और कस्बों में अत्याधुनिक जांच सुविधाएं सीमित हैं इसलिए ग्राहकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. सोना हमेशा BIS प्रमाणित और HUID नंबर वाले ज्वैलर्स से ही खरीदना चाहिए. खरीद के समय बिल लेना और हॉलमार्क की जांच करना भी जरूरी है. 

यह भी पढ़ें | घर बैठे 2 मिनट में करें असली और नकली सोने की पहचान, नोट कर लें ये 6 आसान तरीके

Featured Video Of The Day
पीड़ित परिवार से मिले CM योगी ओवैसी पर आजम का निशाना!

Topics mentioned in this article
Gold Fraud
Fake Gold
Gold Scam

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं