गाजियाबाद में पूर्व मुस्लिम सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला, गर्दन और पेट पर चाकू से कई वार

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी की है. बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे थे. हमलावरों ने 50 वर्षीय सलीम वास्तिक के घर में बने एक छोटे से कार्यालय में हमला किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • गाजियाबाद में सलीम वास्तिक के घर में दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.
  • सलीम वास्तिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया.
  • पुलिस ने सलीम के बेटे उस्मान की तहरीर पर कई नामजद आरोपियों सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में खुद को पूर्व मुस्लिम बताने वाले चर्चित यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर उनके घर में जानलेवा हमला किया गया. हमलावरों ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम वास्तिक के बेटे ने अपनी शिकायत में कई लोगों के नाम बताए हैं. वहीं पुलिस इस मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. 

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार सुबह अशोक विहार कॉलोनी की है. बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे थे. दोनों ने हेलमेट पहन रखा था और चेहरे नहीं दिख रहे थे. हमलावरों ने उस परिसर में दाखिल हुए, जहां करीब 50 वर्षीय सलीम वास्तिक अपने घर में ही एक छोटा कार्यालय चलाते हैं. 

वास्तिक को हमले के बाद अस्‍पताल में कराया भर्ती 

आरोप है कि हमलावरों ने उनके गर्दन और पेट पर कई बार चाकू से हमला किया और गला काटने की भी कोशिश की गई. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. परिजन और स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में सलीम वास्तिक को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई. इसके बाद उन्हें दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. 

डायल 112 के जरिए मिली पुलिस को सूचना 

सुबह करीब आठ बजे डायल 112 पर पुलिस को अली गार्डर इलाके में एक शख्‍स को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल की पहचान नूर हसन के पुत्र सलीम के रूप में की. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. 

इन लोगों पर हमले की साजिश रचने का आरोप 

सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है. शिकायत में दो अज्ञात हमलावरों के अलावा अशफाक, सोनू, शाहरुख नेता, भाटी बिल्डर और स्थानीय एआईएमआईएम नेता अजगर के नाम भी शामिल किए गए हैं. उस्मान का आरोप है कि इन लोगों ने उसके पिता पर हमले की साजिश रची. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. 

धर्म परिवर्तन के बाद से काफी चर्चित हैं वास्तिक 

सलीम वास्तिक यूट्यूब और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं और धर्म परिवर्तन के बाद इस्लाम और मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों पर दिए गए अपने बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हमले के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Arvind Kejriwal News: Delhi Liquor Case में कैसे बरी हुए केजरीवाल? समझिए पूरा मामला | NDTV India