गाजियाबाद में सलीम वास्तिक के घर में दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. सलीम वास्तिक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया. पुलिस ने सलीम के बेटे उस्मान की तहरीर पर कई नामजद आरोपियों सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.