चुनावी बिगुल बजने वाला है... बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का जल्द होगा ऐलान

चुनाव आयोग अगले हफ्ते बंगाल सहित पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर सकता है. आयोग की टीम 9-10 मार्च को कोलकाता में तैयारियों की समीक्षा करेगी. इसके बाद 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • देश के पांच राज्यों बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तैयारी पूरी हो रही है.
  • चुनाव आयोग की टीम बंगाल में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में दो दिनों तक समीक्षा करेगी.
  • बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, और 61 लाख मतदाता संदेह की श्रेणी में रखे गए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू मानी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते बंगाल सहित पांच राज्यों- केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग पहले ही चार राज्यों का दौरा कर तैयारी की समीक्षा कर चुका है, जबकि बंगाल का दौरा 9 और 10 मार्च को तय है.

चुनाव आयोग की टीम बंगाल में करेगी हाई-लेवल समीक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम दो दिनों तक कोलकाता में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बैठक करेगी. इस दौरान चुनावी तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षाबलों की उपलब्धता और तैनाती का आकलन, लॉजिस्टिक प्लानिंग की विस्तार से जांच की जाएगी. संभावना है कि आयोग 10 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तैयारियों का विवरण साझा करेगा.

यह भी पढ़ें- बांटने की कोशिश, पर्दाफाश करूंगी... SIR के बाद लिस्ट से वोटर्स के नाम हटाने पर भड़कीं ममता

SIR प्रक्रिया में देरी बनी बड़ी चुनौती

बंगाल में अभी भी SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. हालांकि अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, लेकिन उसमें करीब 61 लाख मतदाता संदेह की श्रेणी में रखे गए हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इन सभी की जांच न्यायिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है, और केवल वही नाम अंतिम सूची में रहेंगे जो सत्यापित पाए जाएंगे. कांग्रेस ने मांग की है कि SIR पूरी होने तक बंगाल में चुनावी प्रक्रिया शुरू न की जाए. अटकलें हैं कि इस देरी का असर चुनाव घोषणा की तारीख पर पड़ सकता है.

TMC का आरोप: आयोग कर रहा है पक्षपात

बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाती रही हैं. आयोग इस दौरे में सभी राजनीतिक दलों से राय लेने के बाद ही अंतिम निर्णय करेगा.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, AIADMK से निकाले गए OPS आज DMK में हुए शामिल

Advertisement

चुनाव तारीखों का हो सकता है ऐलान

अंदेशा जताया जा रहा है कि आयोग बंगाल के दौरे से लौटकर तुरंत चुनाव की तारीखें तय कर सकता है. 13 मार्च या 15 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीखों का ऐलान होने की चर्चा है.

Featured Video Of The Day
Iran Vs America Israel War: युद्ध मे अमेरिका को भारी नुकसान! | Sucherita Kukreti | Mic On Hai