फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
- चुनाव आयोग आज असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है
- असम विधानसभा का कार्यकाल मई के तीसरे सप्ताह, केरल और तमिलनाडु का मई के अंत तक खत्म हो रहा है
- पश्चिम बंगाल का कार्यकाल सात मई को समाप्त हो रहा है जबकि पुडुचेरी का कार्यकाल जून के मध्य तक पूरा होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज हो सकता है. चुनाव आयोग ने आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. इस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पांच राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान किया जा सकता है.
जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं.
चुनाव आयोग के मुताबिक, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल का 23 मई, तमिलनाडु का 10 मई, पश्चिम बंगाल का 7 मई और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है. यानी 7 मई से पहले-पहले पांचों राज्यों में चुनाव खत्म हो सकते हैं.
पिछली बार क्या रहे थे नतीजे?
- असम: 126 सीटों के लिए पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुए थे. एनडीए ने 75 सीटें जीती थीं. लगातार दूसरी बार असम में बीजेपी की सरकार बनी थी.
- पश्चिम बंगाल: राज्य की 294 सीटों के लिए पिछली बार 8 चरणों में चुनाव हुए थे. टीएमसी ने 215 और बीजेपी ने 77 सीटें जीती थीं. ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी थीं.
- तमिलनाडु: 234 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में वोट डाले गए थे. डीएमके ने 133 सीटें जीती थीं. अन्नाद्रमुक ने 66 और बीजेपी ने 5 सीटें जीती थीं. एमके स्टालिन सीएम बने थे.
- केरल: 140 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी. एलडीएफ ने 99 और यूडीएफ ने 41 सीटें जीती थीं. पिनराई विजयन लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने थे.
- पुडुचेरी: 30 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में वोट पड़े थे. एनडीए ने 16 और यूपीए ने 9 सीटें जीती थीं. एनडीए के एन. रंगास्वामी मुख्यमंत्री बने थे.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: मिसाइल और ड्रोन के बीच ‘इनाम वॉर’, Mojtaba Khamenei का पता बताने पर 92 करोड़ इनाम!













