महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने PM मोदी से की मुलाकात

शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका ‘आशीर्वाद और मार्गदर्शन‘ मांगा. 

विज्ञापन
Read Time: 15 mins
शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की.
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendrta Fadnavis) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की. महाराष्ट्र में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी पहली मुलाकात थी. शिंदे और फडणवीस ने प्रधानमंत्री से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनका ‘आशीर्वाद और मार्गदर्शन‘ मांगा. 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्विटर पर कहा, "महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की."

इससे पहले यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा कि वह राज्य के विकास के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करेंगे और महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे. 

Advertisement

शिंदे ने कहा कि मुंबई और नागपुर को जोड़ने वाली समृद्धि एक्सप्रेसवे, शहरों में मेट्रो रेल और सिंचाई को बढ़ावा देने के लिए खेत तालाब खोदने जैसी कई परियोजनाएं फडणवीस द्वारा शुरू की गई थीं, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के तहत उनमें देरी हुई है. उन परियोजनाआंे में तेजी लाई जाएगी. 

उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को पदभार ग्रहण किया था. ठाकरे को शिवसेना में बड़े पैमाने पर विद्रोह का सामना करना पड़ा था. 

Advertisement

शिवसेना के 40 विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों ने पिछले महीने ठाकरे पर पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों से भटकने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस और राकांपा के साथ बने गठबंधन महाराष्ट्र विकास अघाड़ी से किनारा कर लिया था. 

ये भी पढ़ेंः

* चार तस्‍वीरों के जरिये एकनाथ शिंदे ने #RealShivSena के अपने दावे को किया मजबूत
* महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे कैंप फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, एकनाथ शिंदे गुट को सरकार बनाने के राज्यपाल के न्योते को दी चुनौती
* उद्धव ठाकरे को लगातार दूसरे दिन झटका, अब नवी मुंबई के 32 पूर्व पार्षदों ने दिया CM एकनाथ शिंदे को समर्थन

महाराष्ट्र : किस गुट को मिलेगा 'धनुष-बाण'? शिवसेना के निशान को लेकर गरमाई सियासत

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Election 2026: बंगाल में छप्पर फाड़ Voting, टूट गए आजादी के बाद के सारे रिकॉर्ड
Topics mentioned in this article