ED ने I-PAC के निदेशक ऋषि राज को किया समन, कल दिल्ली ऑफिस में होना होगा पेश

इसी महीने ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (I-PAC) के डायरेक्टर विनेश चंदेल को 13 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया था. यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने I-PAC के निदेशक ऋषि राज को समन किया है. ऋषि राज को सोमवार को दिल्ली स्थित ED कार्यालय में पेश होने होगा.  ऋषि राज को फर्म से जुड़े एक मामले में चल रही जांच के सिलसिल में समन किया गया है. इससे पहले ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (I-PAC) के डायरेक्टर विनेश चंदेल को 13 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया था. यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई थी. ईडी के मुताबिक, विनेश चंदेल I-PAC कंपनी के फाउंडर, डायरेक्टर और 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं. एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के जरिए करीब 50 करोड़ रुपये की संदिग्ध राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से घुमाया गया है. 

दिल्ली पुलिस की FIR से शुरू हुई ED की जांच

ED की यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी. शुरुआती जांच में ही कई गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं थी. एजेंसी का दावा था कि कंपनी के माध्यम से काले धन को सफेद करने का एक संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था.

डायरेक्टर को भी किया गया था गिरफ्तार

इसी महीने ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन PAC कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (I-PAC) के डायरेक्टर विनेश चंदेल को 13 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया था. यह गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की गई थी. ईडी के मुताबिक, विनेश चंदेल I-PAC कंपनी के फाउंडर, डायरेक्टर और 33 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख व्यक्ति हैं. एजेंसी का आरोप है कि कंपनी के जरिए करीब 50 करोड़ रुपये की संदिग्ध राशि को मनी लॉन्ड्रिंग के माध्यम से घुमाया गया.

दिल्ली पुलिस की FIR से शुरू हुई ED की जांच

ईडी की यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर शुरू हुई थी. शुरुआती जांच में ही कई गंभीर वित्तीय गड़बड़ियां सामने आईं. एजेंसी का दावा है कि कंपनी के माध्यम से काले धन को सफेद करने का एक संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPAC रेड मामले में ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाबी हलफनामा, ED पर लगाए कई आरोप

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: अचानक 'वॉर रूम' क्यों पहुंचे Donald Trump? Ceasefire के बाद होगा भीषण युद्ध?
Topics mentioned in this article