कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के झटके, म्यांमार में था केंद्र, 5.9 आंकी गई तीव्रता

म्यांमार में आए इस भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किलोमीटर नीचे हैं. इस भूकंप में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन
Read Time: 1 min
कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के झटके
NDTV

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र म्यांमार में बताया जा रहा है. रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 आंकी गई है.अभी तक किसी की मौत या किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है. म्यांमार में भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है. 

नेशनल सेंटर ऑफ़ सीस्मोलॉजी (NCS) के एक बयान के अनुसार, यह घटना सोमवार को सुबह करीब 3.30 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 4.6 तीव्रता के भूकंप के एक दिन बाद हुई है. NCS के बयान के अनुसार भूकंप का अक्षांश 9.03 उत्तर और देशांतर 92.78 पूर्व बताया गया है. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election: बंगाल में बंपर वोटिंग के पीछे TMC सांसद Babul Supriyo का चौंकाने वाला जवाब
Topics mentioned in this article