अद्भुत, अलौकिक... अंतरिक्ष से कुछ ऐसी दिखती है हमारी पृथ्वी, NASA के आर्टेमिस-II मिशन ने भेजी तस्वीरें

नासा की ओर से साझा की गई इन दोनों तस्वीरों में पृथ्वी नीले-भूरे रंगे की रोशनी से रंगी नजर आ रही है. खुले नजरों से हम पृथ्वी पर नदी, मैदान, पहाड़, जंगल, समुंद्र देखते हैं, लेकिन अंतरिक्ष से हमारा घर नीले-भूरे रंग के नायाब फुटबॉल का नजर आता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अंतरिक्ष से ली गई पृथ्वी की यह तस्वीर नासा के आर्टेमिस-2 मिशन ने भेजी है.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • NASA के आर्टेमिस-2 मिशन ने पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलकर चांद की ओर यात्रा शुरू की.
  • आर्टेमिस-2 ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की नीले और भूरे रंगों में जगमगाती शानदार तस्वीरें साझा की है.
  • यह मिशन एक U-टर्न मिशन है जिसमें अंतरिक्ष यात्री चांद के पीछे से होकर लगभग चार लाख किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

NASA Artemis II Mission: पृथ्वी जहां हम-आप रह रहे हैं, वह कितनी खूबसूरत है, इस तस्वीर को देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं. NASA के आर्टेमिस-II मिशन ने शुक्रवार को यह तस्वीर साझा की है. गुरुवार को लॉन्च हुई आर्टेमिस-2 मिशन अब चांद की ओर बढ़ रहा है. शुक्रवार को वह पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला. अगले 4 दिन अंतरिक्ष में सफर करने के बाद आर्टेमिस-2 मिशन चांद पर पहुंचेगा. अर्थ आर्बिट से बाहर निकलने के बाद शुक्रवार को आर्टेमिस-2 मिशन ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की दो-तीन तस्वीरें भेजी. पृथ्वी की इन तस्वीरों को NASA के ऑफिसियल एक्स अकाउंट से साझा किया गया है. 

नीले-भूरे रंगों से जगमगा रही पृथ्वी

NASA ने अंतरिक्ष से ली गई पूरी पृथ्वी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- हम अपने ग्रह को पूरी तरह से देख पा रहे हैं, जो नीले और भूरे रंगों की शानदार रोशनी से जगमगा रहा है. यहां तक कि एक हरी ऑरोरा (ध्रुवीय ज्योति) भी इसके वातावरण को रोशन कर रही है. यह हम ही हैं, हम सब मिलकर जो अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद की ओर बढ़ते हुए देख रहे हैं.

आर्टेमिस-2 अंतरिक्ष यान से नजर आती हमारी पृथ्वी.

एक दूसरी तस्वीर साझा करते हुए NASA ने लिखा-  हमारे अपने ग्रह की कुछ शानदार, हाई-रिज़ॉल्यूशन वाली नई तस्वीरें हमारे पास हैं. हम सभी ओरियन कैप्सूल की खिड़की से अपने आर्टेमिस-II अंतरिक्ष यात्रियों को देख रहे हैं, जो अपनी चाँद की यात्रा पर आगे बढ़ रहे हैं.

नासा के आर्टेमिस-2 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों का यह वीडियो भी देखिए

Advertisement


नासा की ओर से साझा की गई इन दोनों तस्वीरों में पृथ्वी नीले-भूरे रंगे की रोशनी से रंगी नजर आ रही है. खुले नजरों से हम पृथ्वी पर नदी, मैदान, पहाड़, जंगल, समुंद्र देखते हैं, लेकिन अंतरिक्ष से हमारा घर नीले-भूरे रंग के नायाब फुटबॉल का नजर आता है.  

आर्टेमिस-2 नासा का एक 'U-टर्न' मिशन

मालूम हो कि आर्टेमिस-2 एक 'U-टर्न' मिशन है. मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री चांद के पीछे से चक्कर लगाकर सीधे धरती की ओर वापस लौटेंगे. इस दौरान वे करीब 4 लाख किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. अब ओरियन कैप्सूल अपनी करीब 3.84 लाख किलोमीटर लंबी यात्रा पर निकल चुका है.

Advertisement

चंद्रमा के साथ-साथ मंगल के लिए भी खास है यह मिशन

नासा ने कैनेडी स्पेस सेंटर 'आर्टेमिस-II मिशन' को लॉन्‍च किया है. अमेरिकी समय के अनुसार, शाम 6 बजकर 24 मिनट (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह 3:54 बजे) से यह मिशन शुरू हुआ. इस मून मिशन में  चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की परिक्रमा के लिए भेजा गया है. आर्टेमिस II भविष्य में चंद्रमा पर उतरने के साथ-साथ मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने जैसे अगले बड़े कदम का रास्‍ता साफ करेगा. 

यह भी पढ़ें - 50 साल बाद चांद की ओर उड़ान, NASA ने लॉन्च किया आर्टेमिस 2 मिशन

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के 'पाताल' में परमाणु मिसाइल? Trump | Putin | Kachehri | Meenakshi Kandwal